श्रीगंगानगर के मानव सुथार अफगनिस्तान और भारत के बीच चल रहे टेस्ट मैच में डेब्यू कर रहे हैं। सुथार ने रविवार को बॉलिंग के साथ बैटिंग भी की और 41 गेंदों पर 28 रन बनाए है। मानव सुथार ने रहमानुल्लाह गुरबाज (12) को स्लिप में साई सुदर्शन के हाथों कैच कराया। इससे पहले उन्होंने अपने डेब्यू मैच के पहले ही ओवर में अब्दुल मलिक को कैच आउट कराया। वहीं, प्रसिद्ध कृष्णा ने सेदीकुल्लाह अटल को बोल्ड किया। अफसर जजई का विकेट लिया।
चंडीगढ़ टेस्ट में डेब्यू करने वाले भारतीय लेफ्ट आर्म स्पिनर मानव सुथार ने मैच में अपने पहले ही ओवर में विकेट ले लिया। उन्होंने अपने पहले ओवर की चौथी गेंद पर अफगानिस्तान के ओपनर अब्दुल मलिक को मोहम्मद सिराज के हाथों कैच कराया। राजस्थान से टेस्ट खेलने वाले 5वें खिलाड़ी मानव राजस्थान से टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले पांचवें खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले राजस्थान से हनुमंत सिंह, सलीम दुर्रानी, पार्थ सारथी शर्मा और पंकज सिंह भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेल चुके हैं। मानव के टेस्ट टीम में शामिल होने के साथ ही राजस्थान के किसी खिलाड़ी का 12 साल बाद टेस्ट डेब्यू हुआ है। मानव के पिता जगदीश सुथार स्कूल टीचर हैं। मां सुशीला देवी गृहिणी हैं। मानव ने 10-11 साल की उम्र से ही क्रिकेट के प्रति अपना जुनून दिखाना शुरू कर दिया था। श्रीगंगानगर टीम के कप्तान रहते हुए उन्होंने अंडर-14 और अंडर-16 खिताब दिलाए। इसके बाद राजस्थान अंडर-16, अंडर-19 और अंडर-23 से होते हुए उन्होंने रणजी ट्रॉफी तक का सफर तय किया। पांच साल में डेब्यू करने वाले पहले विशेषज्ञ स्पिनर 2021 में अक्षर पटेल के बाद भारत के लिए टेस्ट डेब्यू करने वाले पहले विशेषज्ञ स्पिनर हैं। राजस्थान के (23) लेफ्ट ऑर्म स्पिनर मानव सुथार ने 29 प्रथम श्रेणी मैच में 129 विकेट लिए हैं। वहीं, दलीप ट्रॉफी के डेब्यू मैच में उन्होंने 49 रन देकर सात विकेट झटके थे। इतना ही नहीं, मानव भारत ए के लिए खेल चुके हैं। भारत ए की ओर से उन्होंने चार मैचों में 17 विकेट लिए हैं। आईपीएल में GT का हिस्सा मानव आईपीएल में गुजरात टाइटंस (GT) की टीम में हैं। उन्हें गुजरात टाइटंस से अभी सीमित मौके मिले हैं, लेकिन घरेलू क्रिकेट और इंडिया ए में लगातार प्रदर्शन के दम पर उन्होंने राष्ट्रीय टीम में जगह बनाई है। कोच धीरज शर्मा हमेशा कहते रहे हैं कि अगर भारत के लिए खेलना है तो रेड बॉल क्रिकेट में खुद को साबित करना होगा। ऑलराउंड क्षमता से बने सिलेक्टर की पसंद मानव सुथार सिर्फ गेंदबाज ही नहीं बल्कि निचले क्रम के उपयोगी बल्लेबाज भी हैं। इस कारण उन्हें एक बॉलिंग ऑलराउंडर के रूप में भी देखा जाता है। उनका प्रदर्शन 2023 वर्ल्ड कप कैंप में भी चर्चा में रहा था, जहां उन्होंने रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गजों को अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया था। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ इंडिया ए मैच में 5 विकेट लेकर उन्होंने चयन की मजबूत दावेदारी पेश की थी। मानव सुधार का डेब्यू
