शादी समारोह के बिंदौरी कार्यक्रम के दौरान नाचते नाचते एक महिला की तबीयत बिगड़ गई। महिला अचानक जमीन पर गिरी। परिजन हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां उसकी मौत हो चुकी थी। घटना जिले के बागोड़ा कस्बे के मोरसीम गांव में सोमवार की रात को हुई, जिसका वीडियो मंगलवार को सामने आया है। मृतका दीपू(22) की शादी चार महीने पहले ही हुई थी और शादी के बाद पहली बार ममेरे भाई-बहिन की शादी में शामिल होने मामा के घर आई थी। पहले देखिए- 3 PHOTOS ममेरे भाई- बहिन की शादी में शामिल होने आई थी
चचेरे भाई भंवर लाल ने बताया कि बागोड़ा कस्बे के मोरसीम गांव में लुंबाराम पुत्र जवाराम राजपुरोहित के परिवार में दो शादियां होनी है। इनमें लुंबाराम की बेटी की शादी मंगलवार यानी 28 अप्रैल को होनी है, जबकि बेटे की शादी एक मई को होनी है। शादी समारोह में शामिल होने के लिए दीपू सांचौर के सातड़ा गांव से मामा लुंबाराम के घर आई थी। सोमवार की रात करीब 9 बजे बिंदौरी के कार्यक्रम के दौरान डीजे लगा था, जिसमें घर की महिलाएं समेत सभी लोग डांस कर रहे थे। इस बीच डांस फ्लोर पर दीपू भी चढ़ गई और राजस्थानी गीतों पर डांस करने लगी। करीब 10 मिनट डांस करने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और अचानक जमीन पर गिर पड़ी। मौके पर मौजूद परिजनों ने उसे संभाला और मोरसीम गांव के सरकारी हॉस्पिटल लेकर गए। भंवर लाल ने बताया कि डॉक्टरों ने बताया कि दीपू को हॉर्ट अटैक आया है, ऐसे में हॉर्ट की पंपिंग के लिए इंजेक्शन भी लगाए गए थे, लेकिन दीपू की सांसें थम गई। परिजनों ने पोस्टमॉर्टम करवाने से इनकार कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने कागजी कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया। 4 महीने पहले हुई थी शादी
चचेरे भाई भंवर लाल ने बताया कि दीपू की शादी चार महीने पहले ही हुई थी। उसके पति दिलीप कुमार का मुंबई में स्टील का बिजनेस है। शादी के बाद पहली बार वह शादी समारोह में शामिल होने आई थी। उसके साथ उसकी छोटी बहन, माता-पिता भी साथ थे। दीपू के पिता देवाराम सरकारी शिक्षक है और बागोड़ा के एक सरकारी स्कूल में सेवारत है। शादी समारोह की सभी तैयारियों को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। हालांकि अब सिर्फ जरूरी रस्म ही पूरी की जाएगी। इस दौरान नाच-गाना समेत डीजे से जुड़ी सभी गतिविधियां परिवार में रोक दी गई है। ये खबरें भी पढ़िए… 1. 22 साल के युवक की हार्ट अटैक से मौत:पैदल काम पर जा रहा था, बेहोश होकर गिरा; सीपीआर के बाद भी होश नहीं आया 2. 30-साल के बिजली विभाग के कर्मचारी की हार्टअटैक से मौत:ड्यूटी के दौरान सीने में हुआ था दर्द, अजमेर जाते समय एम्बुलेंस में दम तोड़ा 3. जैसलमेर घूमने आए पर्यटक की हार्ट अटैक से मौत:इंदौर से 6 दोस्तों का ग्रुप आया था सम, कल्चर प्रोग्राम देखते समय गई युवक की जान 4. कॉन्स्टेबल की ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से मौत:पुलिस लाइन ग्राउंड में गश खाकर गिरे, बहन को फोन करके बुलाया
