कोटपूतली में गुरुवार को साढ़े तीन घंटे की विद्युत कटौती की जाएगी। यह कटौती सुबह 7 बजे से 10:30 बजे तक रहेगी। सहायक अभियंता (HTM) डीपी सिंह ने बताया कि 220 केवी जीएसएस कोटपूतली से निकलने वाले 33 केवी पानेसिया फीडर पर आवश्यक मरम्मत एवं रखरखाव कार्य किया जाएगा। 33 केवी पानेसिया फीडर की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी इस कार्य के कारण 33 केवी पानेसिया फीडर की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इसके परिणामस्वरूप, 33 केवी जीएसएस गोरधनपुरा चौकी और राजनोता के सभी 11 केवी फीडरों की बिजली सप्लाई भी साढ़े तीन घंटे के लिए बाधित रहेगी।
