भीलवाड़ा की सदर थाना पुलिस ने पुरावतों का आकोला में बुजुर्ग महिला के घर में घुसकर उसके पैरों से चांदी की कड़ियां लूटने की वारदात का खुलासा करते हुए दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई चांदी की दोनों कड़ियां भी बरामद कर ली हैं। यह था मामला एसएचओ गजेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया की 25 मई को खेड़लिया निवासी शंकरलाल प्रजापत ने सदर थाने में रिपोर्ट दी थी कि 22 मई की रात दो बदमाश उसकी सास लादी देवी पत्नी सोहनलाल प्रजापत के मकान में घुस गए और उनके पैरों से चांदी की दो कड़ियां ले गए। घटना के बाद मौके पर लोहे का सरिया भी पड़ा मिला था। मुखबिर की सूचना पर पकड़ा इस मामले में पुलिस की विशेष टीम गठित की,टीम ने लोकल पुलिसिंग और मुखबिरों की से मिली सूचना के बाद दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने वारदात करना स्वीकार कर लिया। इनको किया गिरफ्तार पुलिस ने लूट की इस वारदात को अंजाम देने के आरोपी पुरावतों का आकोला सदर निवासी प्रकाश ( 26) पुत्र शांतीलाल कीर और मुरली ( 23) पुत्र शंभूलाल कीर को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से लूटी गई चांदी की कड़ियां बरामद कर ली हैं। आरोपियों को पता था वृद्धा घर अकेली है पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों को पता था कि वृद्धा घर में अकेली रहती है और पैरों में चांदी की कड़ियां पहनती है।पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी नशे के आदी हैं और रुपए की जरूरत पूरी करने के लिए उन्होंने वारदात की योजना बनाई। चोरी की कड़ियां बरामद की इसके बाद रात के समय मकान में घुसकर वृद्धा के पैरों से चांदी की कड़ियां उतारकर फरार हो गए।हालांकि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लूट का माल बरामद कर लिया।दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले भी चोरी और नकबजनी के मामले दर्ज हैं।
