बांसवाड़ा के लियो कॉलेज में शनिवार को 11वां मेगा जॉब प्लेसमेंट फेयर हुआ। इस रोजगार मेले में प्रदेश और देश की 25 से अधिक कंपनियों व कॉर्पोरेट संस्थानों ने हिस्सा लिया। विभिन्न पदों के लिए आयोजित की गई चयन प्रक्रिया के प्रथम चरण में 650 से अधिक अभ्यर्थियों का चयन हुआ। ​मेले में रोजगार की आस लेकर न केवल बांसवाड़ा, बल्कि डूंगरपुर, प्रतापगढ़, नवगठित सलूंबर, उदयपुर सहित पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश के रतलाम और सैलाना क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में युवा पहुंचे। ​उद्योग-शिक्षण संस्थानों में मजबूत समन्वय ही उद्देश्य ​लियो कॉलेज के निदेशक मनीष त्रिवेदी ने बताया-संस्थान का मुख्य उद्देश्य अंचल के युवाओं को स्थानीय स्तर पर ही गुणवत्तापूर्ण रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। ताकि उद्योग और शिक्षण संस्थानों के बीच मजबूत समन्वय स्थापित हो सके। उन्होंने कहा- यह मेगा प्लेसमेंट फेयर पूरे आदिवासी क्षेत्र के युवाओं के लिए करियर बनाने का प्रभावी और भरोसेमंद मंच बन गया है। ​ आईटी, बैंकिंग से लेकर टेक्सटाइल सेक्टर की दिग्गज कंपनियों ने लिया इंटरव्यू ​इस रोजगार मेले में विभिन्न सेक्टर्स की नामी कंपनियों ने शिरकत की। इनमें मुख्य रूप से: ​बैंकिंग व फाइनेंस: एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी बैंक, एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक, सुंदरम फाइनेंस, वंडर होम फाइनेंस, महिंद्रा फाइनेंस। ​टेक्सटाइल व मैन्युफैक्चरिंग: बांसवाड़ा सिन्टेक्स, मयूर आरएसडब्ल्यूएम लिमिटेड, एलएनजे बीएमडी, कोरोमंडल किंग इंडिया सीमेंट। ​ऑटोमोबाइल व अन्य: महिंद्रा ऑटो, राजेश टोयोटा, आर्कगेट, जूमवे लिमिटेड, बैम्बू अन्ना, स्किल एरीना, आईक्वार्क, गुरु शिष्य अकादमी, आर्या हॉस्पिटल, ऐयारा सेवा फाउंडेशन, सीए गौरांग नागर तथा सीए दिलीप गांधी एंड एसोसिएट्स शामिल रहे। ​4 चरणों में परखी योग्यता, इन कोर्स के युवाओं को मिला मौका ​भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह प्रोफेशनल अंदाज में 4 अलग-अलग चरणों में आयोजित किया गया। इसमें सबसे पहले दस्तावेज सत्यापन इसके बाद लिखित व ऑनलाइन परीक्षा, फिर तकनीकी व कौशल परीक्षण और अंत में पर्सनल (HR) साक्षात्कार आयोजित किए गए। ​इस फेयर में स्नातक, स्नातकोत्तर, बीबीए, बीसीए, बी.कॉम, बी.एससी, बी.टेक, एमबीए, एमसीए, आईटीआई और डिप्लोमा धारक युवाओं ने अपनी किस्मत आजमाई। प्रथम चरण में चयनित अभ्यर्थियों को अब कंपनियां अगले राउंड के लिए आमंत्रित करेंगी। ​आयोजन समिति और सहयोगियों का जताया आभार ​कार्यक्रम के समापन पर कॉलेज प्रबंधन द्वारा फेयर में आईं सभी सहभागी कंपनियों के प्रतिनिधियों को स्मृति-चिह्न और प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। ​पूरे आयोजन का सफल संयोजन विनीत याग्निक ने किया। इस दौरान व्यवस्थाओं को संभालने और युवाओं को गाइड करने में हिरनदेव प्रसाद, चिराग पंड्या, राकेश सोलंकी, पवन पुरोहित, हिमेश भावसार, खुशबू जोशी, शुभेन्द्र सिंह, शोभा रानी, अल्पेन्द्र सिंह, जयनारायण द्विवेदी और अर्पित अग्रवाल सहित पूरी आयोजन समिति ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अंत में कॉलेज प्रबंधन ने सभी अतिथियों और अभ्यर्थियों का आभार व्यक्त किया।