राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने रीट मेंस (शिक्षक भर्ती परीक्षा) 2026 परीक्षा लेवल वन का रिजल्ट जारी कर दिया है। बोर्ड ने परिणाम पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया है, जिसमें सिलेक्टेड अभ्यर्थियों के रोल नंबर शामिल किए गए हैं। कैंडिडेंट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने शिक्षक भर्ती में 2000 पदों में बढ़ोतरी की है। जिसके बाद अब लेवल 1 में 5000 की जगह 7000 पदों पर अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जाएगी। बोर्ड ने रिजल्ट जारी होने से महज कुछ घंटे पहले यह फैसला किया है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने कहा- बोर्ड की ओर से गुरुवार को शिक्षक भर्ती परीक्षा लेवल -1 का रिजल्ट जारी किया गया है। इससे पहले लेवल – 2 का परिणाम घोषित हो चुका है। अब डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद अभ्यार्थियों की फाइनल पोस्टिंग की जाएगी। बता दें कि रीट मेंस 2026 परीक्षा का आयोजन 17 जनवरी से 20 जनवरी 2026 तक किया गया था। परीक्षा हर दिन 2 पारियों में हुई थी। पहली पारी सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरी पारी दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक चली थी। परीक्षा के बाद 27 फरवरी को बोर्ड ने प्रोविजनल आंसर-की जारी की थी, जिस पर अभ्यर्थियों से 100 रुपए शुल्क के साथ आपत्तियां मांगी गई थीं। सभी आपत्तियों के निस्तारण के बाद अब बोर्ड ने परिणाम जारी किया है। — यह खबर भी पढ़िए- शिक्षक भर्ती परीक्षा 2026 की रिजल्ट जारी:लेवल-1 संस्कृत और लेवल-2 साइंस-मैथ्स और संस्कृत के परिणाम घोषित हुए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने बोर्ड ने लेवल-1 संस्कृत और लेवल-2 के साइंस-मैथ्स और संस्कृत सब्जेक्ट का परिणाम घोषित किया है। (पढ़िए पूरी खबर)
