रास्ता जाम को लेकर हुए विवाद के बाद जीप ड्राइवरों ने दो युवकों के साथ मारपीट कर दी। आरोपियों ने दोनों का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद राजीनामे के बहाने वापस दोनों युवकों को बुलाया और फिर मारपीट की। घटना सीकर जिले के रींगस थाना क्षेत्र की है। घटना को लेकर एक पीड़ित युवक के पिता ने थाने में रिपोर्ट दी है। थाना अधिकारी पवन कुमार ने बताया- रींगस निवासी भंवरलाल चक्कीवाले ने रिपोर्ट दी है। जिसमें उन्होंने बताया कि 19 जुलाई को मेरे बेटा आशीष और उसका दोस्त रूद्र प्रताप सिंह बीकानेर बस स्टैंड से घर लौट रहे थे। राम बगीची के पास हिमांशु निठारवाल पुत्र अशोक निठारवाल, राजेश सैनी, लक्की सामोता (ढाणी डेरावाली), सम अग्रवाल पुत्र मुकेश अग्रवाल, मनोज गुर्जर, शंकर बिजारणिया और चार-पांच अन्य लोगों ने कैम्पर गाड़ियां लगाकर रास्ता बंद कर रखा था। आशीष ने उनसे गाड़ी थोड़ी साइड में करने को कहा ताकि वे और आमजन औक श्याम श्रद्धालु निकल सकें। लोहे के पाइप और रॉड से की मारपीट इस पर हिमांशु निठारवाल लोहे का पाइप लेकर आया और आशीष के पैरों पर वार किया। आशीष के गिरने पर सभी आरोपियों ने लोहे के पाइपों से आशीष और उसके मित्र के साथ मारपीट की। इस हमले में दोनों के पैरों में गंभीर चोटें आईं। आरोप है कि आरोपियों ने रिपोर्ट दर्ज न कराने के लिए उन्हें राजीनामे के बहाने उलझाए रखा। राजीनामे के बहाने 23 जुलाई को बुलाया शिकायत में आगे बताया गया है कि 23 जुलाई को आरोपियों ने आशीष और उसके दोस्त को राजीनामे के बहाने महरोली मोड़ पर बुलाया। जैसे ही आशीष वहां पहुंचा, कैम्पर में बैठे आरोपियों ने कथित तौर पर जान से मारने की नीयत से उसके सिर पर पाइप से हमला कर दिया। आशीष किसी तरह हमले से बच निकला। जांच में जुटी पुलिस आरोप है कि आरोपियों ने झूठा दबाव बनाने के लिए आशीष के खिलाफ झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई है। मारपीट का वीडियो भी इंस्टाग्राम पर डालकर उसकी छवि खराब करने और दहशत फैलाने का प्रयास किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच एएसआई मुकेश कुमार मीणा को सौंपी गई है। … यह खबर भी पढ़ें सड़क पर अंडे गिरने पर युवक की हत्या: VIDEO:चार युवकों ने लाठियों से पीटकर मार डाला ; एमपी का रहने वाला था जयपुर में अंडे सड़क पर गिरने के विवाद में एक युवक की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। युवक एमपी का रहने वाला था। हमले का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें चार युवक हाथों में लाठियां लेकर जाते नजर आए है। (पढ़ें पूरी खबर)
