भरतपुर: नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 के मद्देनजर जिले के नगरीय निकायों के वार्डों के आरक्षण निर्धारण की लॉटरी प्रक्रिया जिला कलक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कमर चौधरी की अध्यक्षता में सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में जनप्रतिनिधियों एवं राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। लॉटरी परिणाम के माध्यम से जिले के विभिन्न नगरीय निकायों के वार्डों में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अनारक्षित तथा संबंधित महिला श्रेणियों के लिए आरक्षण का निर्धारण किया गया है।