नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर जयपुर से है। यहां खराब मौसम के कारण हैदराबाद से आई फ्लाइट की लैंडिंग नहीं हो पाई। फ्लाइट करीब 44 मिनट तक आसमान में चक्कर लगाती रही। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें
1. जयपुर-धौलपुर में तेज बारिश, बाजार में पानी भरा
राजस्थान में मानसून फिर से एक्टिव होने के साथ ही तेज बारिश शुरू हो गई है। जयपुर में बुधवार को दोपहर में तेज बारिश हुई। धौलपुर के राजाखेड़ा में बारिश के बाद बाजार समेत निचले इलाकों में पानी भर गया। अलवर में सुबह से रुक-रुककर बारिश का दौर चला। पूरी खबर पढ़ें 2. बारिश के पानी में करंट से युवक की मौत
टोंक के मालपुरा कस्बे में सड़क पर भरे बारिश के पानी में फैले करंट से युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद लोगों ने बिजली सप्लाई बंद करवाई और उसे बाहर निकाला। युवक को सीपीआर भी दिया गया, लेकिन हॉस्पिटल में डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। पूरी खबर पढ़ें 3. 44 मिनट तक आसमान में चक्कर काटती रही फ्लाइट
जयपुर में खराब मौसम के कारण हैदराबाद से आई फ्लाइट की लैंडिंग नहीं हो पाई। तेज बारिश के चलते फ्लाइट को रनवे छूने के बाद दोबारा उड़ान भरनी पड़ी। इसके बाद फ्लाइट करीब 44 मिनट तक आसमान में चक्कर लगाती रही। पूरी खबर पढ़ें 4. ADM का पीए ₹1 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार
जयपुर में एसीबी ने ADM ईस्ट के पीए मुकेश चौधरी को 1 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ने परीक्षा संबंधी लॉजिस्टिक के बिल पास कराने की एवज में परिवादी से 1.50 लाख की रिश्वत की मांग की थी। एसीबी आरोपी से पूछताछ कर रही है। पूरी खबर पढ़ें 5. स्कॉर्पियो पर लिखा- मौत का सामान, 20 लाख का डिब्बा
झुंझुनूं में स्कॉर्पियो के एक्सीडेंट में बिजनेसमैन की मौत हो गई थी। बुधवार को बिजनेसमैन के दोस्तों ने शोरूम के बाहर गाड़ी को क्रेन के सहारे 20 फीट ऊंचाई पर लटकाकर प्रदर्शन किया। दोस्तों ने गाड़ी पर लाल कलर से लिखा- मौत का सामान और 20 लाख का डिब्बा। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें
6. पड़ोसियों ने पीट-पीटकर फाइनेंसर की हत्या की
उदयपुर शहर में पड़ोसियों ने पीट-पीटकर फाइनेंसर की हत्या कर दी। फाइनेंसर का पड़ोसी के साथ मकान के सेटबैक छोड़ने की बात को लेकर लंबे समय से विवाद था। इसी को लेकर हुए झगड़े में फाइनेंसर और उसके बेटे को लात-घूंसों से पीटा गया था। पूरी खबर पढ़ें 7. 15 अगस्त तक ई-केवाईसी नहीं कराई तो सब्सिडी बंद
राजस्थान में गैस सिलेंडर की ई-केवाईसी नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं को गैस एजेंसियों ने 15 अगस्त तक प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं। ई-केवाईसी नहीं कराने पर इस डेट के बाद सिलेंडर की बुकिंग घरेलू रेट से बंद हो जाएगी। पूरी खबर पढ़ें 8. तीसरी बेटी होने पर पिता ने गला घोंटकर मार डाला
जयपुर के चंदवाजी थाना इलाके में तीसरी बेटी होने पर नाराज पिता ने नवजात की गला घोंटकर हत्या कर दी। महिला की प्राइवेट हॉस्पिटल में ऑपरेशन के जरिए डिलीवरी हुई थी। पुलिस अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है
9. जमीन हड़पने लिए 33 साल बाद जिंदा हो गया मालिक
बीकानेर में जिस व्यक्ति के नाम 50 बीघा जमीन थी, उसकी मौत को 33 साल बीत चुके थे, लेकिन जमीन हड़पने के लिए उसी के नाम से फर्जी मालिक खड़ा कर दिया गया। आरोपियों ने फर्जी आधार-पैन और गवाह तैयार कर रजिस्ट्री कराने की साजिश रच ली। पूरी खबर पढ़ें
कल क्या होगा खास
10. हाईकोर्ट में रामगढ़ बांध मामले में होगी सुनवाई
रामगढ़ बांध मामले में गुरुवार को हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। कोर्ट ने राज्य सरकार को ईसरदा बांध से पानी लाने और अतिक्रमण हटाने को लेकर शपथ पत्र पेश करने के निर्देश दिए हैं।