नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर जयपुर से है। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में सीएम भजनलाल शर्मा का 100 प्रतिशत स्ट्राइक रेट रहा। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें 1. बंगाल में CM भजनलाल शर्मा का 100% स्ट्राइक रेट
सीएम भजनलाल शर्मा का पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में 100 प्रतिशत स्ट्राइक रेट रहा। उन्होंने जिन 6 सीटों पर सभाएं और रोड शो किए, उन सभी पर बीजेपी को जीत मिली। पूरी खबर पढ़ें 2. बांसवाड़ा में नदी में नाव पलटी, बच्चे समेत 2 लापता
बांसवाड़ा में संगमेश्वर नदी में 10 लोगों से भरी नाव अनियंत्रित होकर पलट गई। 8 लोग तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आए। 8 साल का बच्चा और एक युवक लापता है। हादसा अरथूना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे हुआ। पूरी खबर पढ़ें 3. चेकअप के बहाने घर में घुसी थी SOG, डॉक्टर गिरफ्तार
सीकर में SOG की कार्रवाई के बाद आज जिले भर के डॉक्टर्स हड़ताल पर हैं। एजेंसी ने सोमवार को SK हॉस्पिटल के पूर्व अधीक्षक डॉ. के के अग्रवाल और निजी लैब संचालक डॉ. बी एल चौधरी को गिरफ्तार किया था। पूरी खबर पढ़ें 4. थार ने स्कूटी सवार महिला को उड़ाया
जयपुर के मानसरोवर में तेज रफ्तार थार गाड़ी ने स्कूटी सवार महिला को टक्कर मार दी। इसके बाद करीब 20–25 फीट तक घसीटा। महिला गाड़ी के अगले टायर के नीचे आ गई।महिला को गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। पूरी खबर पढ़ें 5. डॉक्टर बेटे की मौत के बाद पिता ने भी तोड़ा दम
जालोर के सांचौर में डॉक्टर बेटे की मौत के बाद पिता की भी जान चली गई। 18 दिन पहले ही बाबूलाल के बेटे डॉ. शैलेष विश्नोई (34) की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। तब से उन्होंने खाना-पीना छोड़ दिया था। पोते-पोतियों के गले लगकर रोते रहते थे। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें 6. भरतपुर में महिलाओं के बीच में हुआ पथराव
भरतपुर में गाय चोरी के मामले में दो पक्षों में जमकर पथराव हुआ। हमले में एक महिला का सिर फट गया और दूसरी के हाथ में चोट आई है। दोनों पक्षों ने थाने में शिकायत दी है। पूरी खबर पढ़ें 7. 20 साल की युवती को बाल विवाह से मिली मुक्ति
जोधपुर में 20 साल की युवती को बाल विवाह से मुक्ति मिली है। 9 साल की उम्र में उसकी शादी कर दी गई थी। 12 साल बाद जोधपुर के पारिवारिक न्यायालय संख्या-2 के जज ने युवती के बाल विवाह को निरस्त करने का फैसला सुनाया। पूरी खबर पढ़ें 8. मेट गाला-गौरवी ने पहनी परदादी गायत्री देवी की विंटेज साड़ी
फैशन की दुनिया के वर्ल्ड फेमस मंच ‘मेट गाला 2026’ का आयोजन सोमवार को न्यूयॉर्क (अमेरिका) के मेट्रोपॉलिटन सिटी में किया गया। इसमें जयपुर के पूर्व राजपरिवार के सदस्य सवाई पद्मनाभ सिंह और उनकी बहन गौरवी कुमारी ने ग्लोबल स्टेज पर खास छाप छोड़ी। पूरी खबर पढ़ें खबर हटकर 9. भारी पुलिस सुरक्षा के बीच पानी का कनेक्शन कराया
अलवर में भारी पुलिस जाब्ता तैनात कर पानी का कनेक्शन कराया। कॉलोनी के दूसरे लोग कनेक्शन का विरोध कर रहे थे। इसके कारण एक साल से काम नहीं हो पा रहा था। पूरी खबर पढ़ें कल क्या है खास 10.आशा भोसले को सुरीली श्रद्धांजलि दी जाएगी
राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर की ओर से बुधवार को महान गायिका आशा भोसले को सुरीली श्रद्धांजलि दी जाएगी। पुणे की गायिका मधुरा दातार आशाजी के गीतों को अपने सुरों से सजाएंगी।