ACB को PWD XEN की कार से 4 लाख रुपए कैश मिले हैं। XEN की कार में उसका एक साथी भी सवार था। इसके बाद पुलिस ने शाहपुरा का XEN शहजाद खान और उसके एक साथी को डिटेन किया है। ACB को बड़ी मात्रा में अवैध राशि के ट्रांसपोर्टेशन की सूचना मिली थी। इसके बाद कलेक्टर कार्यालय के पास घेराबंदी कर एक कार रुकवाया और इसकी तलाशी ली। इस कार में PWD शाहपुरा का XEN शहजाद खान और एक अन्य व्यक्ति मौजूद था। जहाजपुर मकान में तलाशी शुरू कार की तलाशी के दौरान 4 लाख कैश बरामद हुआ। टीम ने इस कैश को जब्त किया है साथ इस राशि से संबंधित पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार, ACB ने शहजाद खान के जहाजपुर स्थित मकान की भी तलाशी शुरू की है। ये राशि किसकी है और कहां ले गई जा रही थी फिलहाल इसका पता नहीं लग पाया है।