नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर मौसम से जुड़ी है। भीषण गर्मी के चलते जयपुर के बाद कोटा में भी स्कूलों का समय बदल दिया गया है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें
1. बीकाजी के CMD का हार्ट अटैक से निधन
बीकाजी के सीएमडी शिवरतन अग्रवाल (74) का गुरुवार सुबह चेन्नई में निधन हो गया। वे अपनी पत्नी के ऑपरेशन के सिलसिले में चेन्नई में थे। गुरुवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। पूरी खबर पढ़ें 2. भीषण गर्मी के चलते कोटा में स्कूलों का टाइम बदला
राजस्थान में पारा 44 डिग्री के करीब पहुंच गया है। बढ़ती गर्मी के कारण कोटा में स्कूलों का टाइम बदला है। 24 अप्रैल से कक्षा 1 से 12वीं तक के स्कूलों का समय सुबह 7.30 से दोपहर 12.30 बजे तक रहेगा। श्रीगंगानगर में 2 दिन बाद हल्की बारिश की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें 3. दोस्त की पत्नी से रेप कर एंबुलेंस से दिल्ली भागा युवक
दिल्ली में IRS अफसर की बेटी की रेप के बाद हत्या करने से पहले आरोपी ने अपने दोस्त की पत्नी से भी रेप किया था। दोनों वारदात के बीच 7 से 8 घंटे का अंतर रहा। अलवर में रेप के बाद आरोपी एंबुलेंस से दिल्ली पहुंचा और डुप्लीकेट चाबी से IRS अफसर के घर में घुसा था। पूरी खबर पढ़ें 4. सेशन कोर्ट ने रद्द की सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत
जोधपुर ATS से जुड़े एक बेहद गंभीर मामले में आरोपी मोहम्मद अमार यासर को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत अब खत्म हो गई है। सेशन कोर्ट ने जमानत की शर्तों के उल्लंघन पर कड़ा रुख अपनाते हुए यासर की जमानत रद्द करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने आरोपी के खिलाफ प्रोडक्शन वारंट जारी कर तलब किया है। पूरी खबर पढ़ें 5. जिला प्रमुख बोले- अर्तिका शुक्ला कलेक्टर लायक नही
अलवर जिला परिषद की बैठक में बीजेपी के जिला प्रमुख ने कलेक्टर अर्तिका शुक्ला की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि वे इस पद के योग्य नहीं हैं और उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया जाएगा। जिला प्रमुख ने यह भी तंज कसा कि आखिर वे कब तक छुपकर काम करेंगी। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें
6. शादी से 8 दिन पहले युवक का मर्डर
कोटा में शादी से 8 दिन पहले युवक की हत्या कर दी गई। वह ससुराल में अपनी अंगूठी का नाप देकर साले के साथ घर लौट रहा था। रास्ते में 3 बदमाशों ने लाठी, डंडों और पाइप से उस पर हमला कर दिया। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने मंगेतर और साले पर शक जताया है। पूरी खबर पढ़ें 7. चलती स्कॉर्पियो का गेट खोलकर रील बनाई, 2 गिरफ्तार
भरतपुर में चलती स्कॉर्पियो के गेट पर खड़े होकर रील बनाने के मामले में 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। युवकों ने स्टंट का वीडियो बनाकर अपने सोशल मीडिया पेज पर पोस्ट किया था। इसके बाद पुलिस ने गाड़ी के नंबर से युवकों की पहचान की गिरफ्तार कर लिया। पूरी खबर पढ़ें 8. एकतरफा प्यार से परेशान युवती ने किया सुसाइड
झुंझुनूं में युवक के एकतरफा प्यार से परेशान 24 साल की युवती ने सुसाइड कर लिया। युवक उसे धमकी दे रहा था और घर से भाग जाने का दबाव बना रहा था। डिप्रेशन में आकर उसने जान दे दी। युवक ने ही युवती के पिता को कॉल कर कहा था- अपनी बेटी को बचाओ, वह फांसी लगा रही है। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है
9. 19 साल के युवक के पेट से निकली 5KG की तिल्ली
जयपुर के SMS हॉस्पिटल में एक युवक के पेट से 5KG वजन की तिल्ली निकाली गई। युवक जेनेटिक गौशर बीमारी से पीड़ित है, जिसके कारण इसके पेट में इतनी बड़ी तिल्ली बन गई। डॉक्टर्स के मुताबिक इतनी बड़ी वजन की तिल्ली निकालने का ये पहला मामला है। पूरी खबर पढ़ें कल क्या होगा खास
10. राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर विशेष आयोजन
राजस्थान में 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर विशेष आयोजन किया जाएगा। इसमें ग्राम सभाओं को मजबूत करने, उत्कृष्ट पंचायतों को सम्मानित करने पर ध्यान केंद्रित किया होगा।