देवस्थान विभाग की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के आवेदन करने की आज आखिरी तारीख है। 9 जून की रात तक आए आवेदनों में करीब एक लाख से ज्यादा तीर्थ यात्रियों ने हवाई यात्रा करने को वरीयता दी है। इसके अलावा ट्रेन से यात्रा में सबसे ज्यादा यात्री रामेश्वरम तीर्थ जाना पसंद करते है। यात्रा का पोर्टल आज रात को बंद होने के बाद कल इसके फाईनल नंबर आएंगे और उसी के अनुसार देवस्थान आगे की तैयारियां करेगा। देवस्थान विभाग के अनुसार अब तक करीब एक लाख आठ हजार चार सौ आठ आवेदन आए है और इसमें कुल यात्री 1,82,066 है। यानि मुखिया के अलावा उसकी पत्नी और सहायक भी इसमें हो सकते है। इसमें हवाई यात्रा को लेकर 1 लाख 5 हजार 201 यात्रियों ने वरीयता में भरा है। देवस्थान हवाई जहाज के लिए नेपाल के पशुपतिनाथ की यात्रा कराएगा। अभी आंकड़े बदलेंगे
देवस्थान विभाग के अतिरिक्त आयुक्त गीतेशश्री मालवीय कहते है कि अभी ऑनलाइन आवेदन पोर्टल पर हो रहे है जैसे ही पोर्टल बंद होगा उसके बाद ही फाईनल तीर्थ वार यात्रियों के लिए कितने—कितने आवेदन आए यह साफ होगा। अब आगे क्या होगा जाने…
अब आगे देवस्थान विभाग की और से पोर्टल पर आए आवेदनों के आधार पर डेटा शीट तैयार की जाएगी। इसके बाद इसको लेकर जिला कलेक्टरों के जरिए पात्र यात्रियों का चयन कंप्यूटराइज्ड लॉटरी (ड्रॉ) के जरिए जिलेवार किया जाएगा। इसके बाद ट्रेनों के जरिए चयनित यात्रियों को तीर्थ यात्रा कराई जाएगी। सबसे ज्यादा आवेदन इन जिलों से आए (अंतिम आंकड़े रात बाद अपडेट होंगे) 50 हजार को ट्रेन से तो 6 हजार को हवाई यात्रा का लक्ष्य
इस बार राज्य सरकार की ओर से 56 हजार यात्रियों को तीर्थयात्रा कराई जाएगी। इनमें 50 हजार वरिष्ठ नागरिकों को ट्रेन से देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे। वहीं 6 हजार यात्रियों को हवाई यात्रा के माध्यम से नेपाल स्थित पशुपतिनाथ मंदिर ले जाया जाएगा। आखिरी तारीख बढ़ेगी क्या जाने इसके बारे में
आज आखिरी तारीख होने से देवस्थान के सहायक आयुक्त कार्यालय से लेकर जो नंबर वेबसाइट पर दिए वहां कई लोगों के फोन आ रहे है कि 10 जून को अंतिम तारीख आवेदन की दी है उसे बढ़ाया जा रहा है क्या। वैसे देवस्थान विभाग की और से ये नीतिगत निर्णय राज्य सरकार के स्तर पर ही होता है लेकिन शाम तक इस बारे में कोई परिपत्र नहीं निकला है।
आवेदनों में तीर्थवार इतने यात्रियों ने भरी वरीयता (ये अनुमानित डेटा है, ये बदलेगा)
