मोगा पुलिस ने नशे से जुड़े 5 मामलों में 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 64 ग्राम हेरोइन, 50 नशीली गोलियां और 36 बोतल शराब बरामद की है। थाना सिटी मोगा पुलिस ने गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर पवन कुमार निवासी गली नंबर 9, भीम नगर मोगा को गिरफ्तार किया। उसके पास से नाइन वन व्हिस्की प्रीमियम क्वालिटी की 36 बोतलें मिलीं। उसके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। हेरोइन समेत 2 गिरफ्तार थाना धर्मकोट पुलिस ने जलालाबाद पूर्वी में सुखवंत सिंह उर्फ सुख्खा निवासी बस्ती भाटेके, भोडीवाला को गिरफ्तार किया। उसके पास से 15 ग्राम हेरोइन मिली। थाना समालसर पुलिस ने गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर तेजविंदर सिंह उर्फ तेजी पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी समालसर को पकड़ा। उसके पास से 9 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। 2 कार्रवाई में 3 लोगों को किया गिरफ्तार थाना सिटी मोगा पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाइयों में 3 लोगों को गिरफ्तार किया। पहली कार्रवाई में प्रभदीप सिंह उर्फ पोप निवासी सुरजीत बस्ती, भगता भाईका, जिला बठिंडा को पकड़ा गया। उसके पास से 25 ग्राम हेरोइन मिली। दूसरी कार्रवाई में इंद्रा कॉलोनी मोगा निवासी दिलप्रीत सिंह और हाकम का अगवाड़ मोगा निवासी करमदीप सिंह को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से 50 नशीली गोलियां मिलीं। थाना कोट ईसे खां पुलिस ने गांव दौलेवाला में रणदीप सिंह उर्फ दीपा पुत्र विरसा सिंह निवासी दौलेवाला को गिरफ्तार किया। उसके पास से 15 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने सभी मामलों में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।