फिरोजपुर जिले में अब तक 8 लाख 6 हजार 244 मीट्रिक टन धान खरीदा गया है। किसानों के खातों में 1,680.58 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया है। यह जानकारी डीसी दीप्तिशिखा शर्मा ने दी है। वहीं जिले की सभी 218 मंडियों में धान की खरीद जारी है। सरकारी खरीद एजेंसियां धान खरीदने के साथ उसकी उठान और किसानों को भुगतान भी कर रही हैं। 8 लाख 21 हजार 552 मीट्रिक टन धान पहुंचा डीसी ने बताया कि 29 अक्टूबर तक मंडियों में 8 लाख 21 हजार 552 मीट्रिक टन धान आया। इसमें से पनग्रेन ने 3 लाख 10 हजार 715 मीट्रिक टन, मार्कफेड ने 1 लाख 86 हजार 148 मीट्रिक टन, पनसप ने 1 लाख 97 हजार 454 मीट्रिक टन और पंजाब स्टेट वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन ने 93 हजार 861 मीट्रिक टन धान खरीदा। निजी व्यापारियों ने 18 हजार 66 मीट्रिक टन धान खरीदा। 5 लाख 1 हजार 22 मीट्रिक टन धान का उठान अब तक मंडियों से 5 लाख 1 हजार 22 मीट्रिक टन धान उठाया जा चुका है। अधिकारियों को अपने-अपने इलाकों की मंडियों का लगातार दौरा करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसानों को खरीद में परेशानी न हो। डीसी ने किसानों से सूखा धान मंडियों में लाने की अपील की, ताकि खरीद का काम बिना रुकावट पूरा हो सके।