डूंगरपुर विधायक गणेश घोगरा ने विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान भटवाड़ा में 30 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित उप स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण किया। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में घोषित इस केंद्र के शुरू होने से स्थानीय ग्रामीणों को अब प्राथमिक उपचार और स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं गांव के पास ही उपलब्ध हो सकेंगी। लंबे समय से थी स्वास्थ्य केंद्र की मांग विधायक घोगरा ने बताया कि भटवाड़ा क्षेत्र में लंबे समय से प्राथमिक चिकित्सा सुविधाओं का अभाव था। ग्रामीणों को इलाज के लिए दूर के अस्पतालों में जाना पड़ता था। इसी कारण स्थानीय लोगों की ओर से गांव में स्वास्थ्य केंद्र खोलने की मांग की जा रही थी। 30 लाख की लागत से हुआ निर्माण पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में 30 लाख रुपए की लागत से उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। अब केंद्र के संचालन से ग्रामीणों को दवाइयां, प्राथमिक उपचार और अन्य स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। आपातकालीन परिस्थितियों में भी लोगों को शुरुआती उपचार के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। जनप्रतिनिधि रहे मौजूद लोकार्पण कार्यक्रम में निवर्तमान उप जिला प्रमुख सुरता परमार, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा कलासुआ, जिला परिषद सदस्य गुलशन मनात सहित कई अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
