मोगा में बाघापुराना बाईपास से आगे चन्नूवाला रोड पर एक स्कॉर्पियो गाड़ी रजवाहे में गिर गई। सड़क पर अचानक आए एक लावारिस कुत्ते को बचाने की कोशिश में यह हादसा हुआ। गाड़ी में सवार सभी छह लोग सुरक्षित बच गए, हालांकि गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। गांव घोलिया खुर्द निवासी गुरमेल सिंह अपने रिश्तेदार की स्कॉर्पियो में विदेश से आए लोगों को लेकर जा रहे थे। चन्नूवाला रोड पर झाड़ियों से अचानक एक कुत्ता सामने आ गया। उसे बचाने के प्रयास में गाड़ी का संतुलन बिगड़ा और वह रजवाहे। हादसे के बाद सभी सुरक्षित बाहर निकल आए। कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, पर गाड़ी को काफी नुकसान पहुंचा। मौके पर मौजूद लोगों ने रजवाहे के किनारे रेलिंग लगाने की मांग की। उन्होंने कहा कि उचित प्रबंध होते तो ऐसे हादसों से बचा जा सकता है। विभाग से जल्द रेलिंग लगाने की अपील की गई है।
