बीकानेर के पीबीएम हॉस्पिटल में प्रसूताओं की मौत के मामले को लेकर विरोध कर रहे एनएसयूआई कार्यकर्ता पुलिस से भिड़ गए। शनिवार दोपहर 1 बजे प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ता जूतों की माला लेकर अधीक्षक के ऑफिस के बाहर पहुंचे, जहां पुलिस ने मुख्य दरवाजे पर उन्हें रोक लिया। पुलिसकर्मियों ने पीछे की ओर धकेला। एनएसयूआई कार्यकर्ता पुलिस से भिड़ गए। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर उन्हें खदेड़ा। देहात कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने बताया- कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली 30 जून को विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए बीकानेर आएंगे। इस प्रदर्शन में पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और पूर्व मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला भी शामिल होंगे। प्रदर्शन की 3 तस्वीरें अब सिलसिलेवार पढ़िए घटनाक्रम PBM हॉस्पिटल में सिजेरियन डिलीवरी के बाद किडनी फेल्योर का पहला मामला 18 मई को सामने आया था। लेकिन हॉस्पिटल प्रशासन ने इसकी जानकारी 6 जून को दी थी। सिजेरियन डिलीवरी के बाद एक-एक कर 6 महिलाओं की किडनी फेल हो गई थी। हालात इतने बिगड़ गए कि प्रसूताओं की कई बार डायलिसिस की गई। सभी को ICU में शिफ्ट किया गया। इनमें तारा देवी (27) और राहिला (19) को छुट्टी दे दी गई। इमरती (20) पोस्ट कोविड आईसीयू में भर्ती है। कमला का मेडिसिन आईसीयू में इलाज जारी है। प्रीति की 19 जून को मौत हो गई थी। इसके बाद शारदा ने भी दम तोड़ दिया था। … मामले से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए… बीकानेर के सरकारी हॉस्पिटल में प्रसूता की मौत:सिजेरियन डिलीवरी के बाद किडनी फेल हो गई थी, 20 दिन से वेंटिलेटर पर थी चिकित्सा-मंत्री बोले- ‘पैदल नाचती हुई आईं थी या बीमार होकर’:कहा- 1000 में से 2 की डेथ हो जाती है, दुरुस्त लोगों को आप नहीं देख रहे सरकारी हॉस्पिटल में डिलीवरी, 6 महिलाओं की किडनी फेल:बीकानेर के PBM अस्पताल में लापरवाही, एक मरीज वेंटिलेटर पर; अधीक्षक बोले- जांच कमेटी बनाई बाजार से मंगवाकर लगाए ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन:प्रसूताओं की किडनी फेल होती रही, हॉस्पिटल प्रशासन ने नहीं दिया ध्यान, 7 दिन बाद बनाई कमेटी प्रसूताओं की किडनी फेल मामले में डॉक्टर्स को क्लीन चिट!:जांच टीम ने इलाज में लापरवाही नहीं मानी; ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन का रिकॉर्ड लिया कांग्रेस-पुलिसकर्मियों में धक्का-मुक्की, पूर्व सभापति ने उतारा शर्ट:सर्किट हाउस के गेट पर चिपकाया ज्ञापन, चूड़ियां रखीं