दौसा में बीजेपी नेता के पोते समेत 26 लोगों से नौकरी का झांसा देकर ठगी का मामला सामने आया है। ठग ने क्यूआर कोड भेजकर अपने खाते में पैसे डलवाए। पुलिस ने आरोपी को चूरू से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पहले भी राजनेताओं के नाम पर लोगों से ठगी कर चुका है। जब युवक नौकरी के लिए जिला मुख्यालय पहुंचे तब उन्हें ठगी का पता चला। मामला दौसा जिले बैजूपाड़ा थाना क्षेत्र का है। बांदीकुई पंचायत समिति के पूर्व प्रधान सुबुद्धि राम मीणा के पोते राम सिंह ने मामला दर्ज कराया है। बैजूपाड़ा थाना अधिकारी जगदीश शर्मा ने बताया-थाना क्षेत्र की अलीपुर की ढेर ढाणी निवासी राम सिंह मीणा की ओर से रिपोर्ट दी गई है। जिसमें बताया कि 20 जून की शाम के समय पूर्व प्रधान हमारे दादा सुबुद्धि राम मीणा के पास एक अनजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने बताया कि वह जयपुर बीजेपी कार्यालय से बोल रहा हूं। फोन पर नौकरी का दिया झांसा ठग ने कहा- आप जन अभाव अभियोग निराकरण समिति दौसा के सदस्य हैं। आपके परिचितों को नौकरी की जरूरत होगी। उसके लिए जिला स्तर पर लिपिक सहायक लेवल सी पर जिला मुख्यालय पर पोस्टिंग होगी। इस पर दादा जी ने फोन दे हमें दे दिया और मामले को समझने के लिए कहा। रजिस्ट्रेशन के नाम पर एक-एक हजार रुपए डलवाए इसके बाद आरोपी ने वाट्सएप पर एक फर्जी विज्ञप्ति भेजी। इसे राम सिंह ने अपने परिचितों को भेज दिया और कहा कि इस पर बात कर लें। इस पर बलराम मीना, पवन कुमार मीना, पप्पूराम मीना, ऋषिराज मीना, राधेश्याम बैरवा, आजूकी बाई प्रजापत, लोकेश मीना, प्रह्लाद मीना, रवि कुमार मीना, हेमराज मीना, मनोज जारवाल, ताराचंद मीना, राम सिंह मीना, राम सिंह मीना, कोमल मीना, तनिष्क मीना, सूरज मीना, संतराम मीना, कलावती मीना, रामनिवास मीना, मगन मीना, कोमल मीना, दीपक मीना, प्रवीण कुमार मीना, पवन मीना और सुनील बैरवा ने अपने नंबर से फोन किया तो साइबर ठग ने कहा कि प्रति व्यक्ति 1000 रुपए फीस लगेगी। सभी ने क्यूआर कोड पर एक-एक हजार रुपए डाल दिए। SBI में खाता खुलवाने के नाम पर वापस पैसे मंगवाए पैसे मिलने के बाद ठग ने कहा कि एसबीआई बैंक में खाता खुलवाया है। सभी को 4350 प्रति अभ्यर्थी डालना है। इस पर बलराम मीना ने 5350, पप्पूराम मीना 13,500, लोकेश मीना 4350, प्रह्लाद मीना 4350, हेमराज मीना 4350, सूरज मीना 4350, संतराम मीना 4350, सुनील बैरवा 11,350, रामनिवास मीना 4350 रुपए 21 जून और 22 जून को क्यूआर कोड पर डाले गए। इस तरह सभी अभ्यर्थियों ने ठग के खाते में 82,300 रुपए डाल दिए। डॉक्यूमेंट्स लेकर दौसा कलेक्ट्रेट आने के लिए कहा फोन पर साइबर ठग ने कहा कि 22 जून को सभी अभ्यर्थी अपने डॉक्यूमेंट्स लेकर दौसा कलेक्ट्रेट आ जाना और एकता तिवारी मैडम से मिल लेना। इस पर सभी लोग दौसा कलेक्ट्रेट पहुंचे, मगर वहां इस नाम की कोई महिला कर्मचारी नहीं थी। परिवादी ने राम सिंह मीना ने पूरी घटना की जानकारी अपने दादा को दी। इस पर जब उन्होंने प्रदेश कार्यालय में संपर्क किया तो साइबर ठगी का पता चला। 2005 में बने थे बांदीकुई पंचायत समिति के प्रधान बता दें कि सुबुद्धि राम मीणा 2005 से 210 तक बांदीकुई पंचायत समिति के प्रधान रहे हैं। एक महीने पहले ही उन्हें जन अभाव अभियोग समिति दौसा का सदस्य भी बनाया गया है। आरोपी को किया गिरफ्तार बैजूपाड़ा थाना अधिकारी जगदीश शर्मा ने बताया- संविद पर नौकरी लगाने की बात कहकर ठगी करने वाले आरोपी राजकुमार जांगिड़ निवासी रतननगर चूरू को शनिवार शाम को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को जयपुर में सिंधी कैंप बस स्टैंड के पास एक होटल से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने इंजीनियरिंग की है। वह इस तरह ठगी की वारदात को अंजाम देता है। पूछताछ के सामने आया कि आरोपी ने कुछ राजनेताओं के नाम से भी लोगों से नौकरी लगाने के नाम पर ठगी की है।
… यह खबरें भी पढ़ें राजस्थान सहित 16 राज्यों में CBI की रेड:डिजिटल अरेस्ट के 200 केस में गिरोह पर शिकंजा; 80 से ज्यादा ठिकानों पर छापे केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की ओर से राजस्थान सहित 16 राज्यों में रेड डाली गई। डिजिटल अरेस्ट गिरोह पर शिकंजा कसते हुए 80 से ज्यादा ठिकानों पर गुरुवार सुबह छापेमारी की गई। सीबीआई ने गिरोह के दो बदमाशों को अरेस्ट किया है। (पढ़ें पूरी खबर)
