बिजनेस लीडर्स फोरम (BLF) के एक साल पूरे होने के अवसर पर शुक्रवार को जयपुर के हयात रीजेंसी होटल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 150 से अधिक उद्योगपति, व्यापारी, बिल्डर्स, ज्वेलर्स, डॉक्टर, चार्टर्ड अकाउंटेंट, आईटी विशेषज्ञ, शिक्षाविद और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े पेशेवर शामिल हुए। कार्यक्रम में संगठन की एक साल की यात्रा, उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की गई।
BLF के संस्थापक सदस्यों ने कहा कि संगठन की शुरुआत व्यापारियों और पेशेवरों को एक साझा मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई थी। पिछले एक वर्ष में संगठन ने नेटवर्किंग, बिजनेस रेफरल और विभिन्न गतिविधियों के जरिए व्यवसायिक समुदाय को जोड़ने का काम किया है। चेयरमैन राजेन्द्र प्रसाद ने कहा कि सदस्यों का विश्वास और सहयोग संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। वहीं महेन्द्र भाकर, वीरेन्द्र चौधरी और प्रेसिडेंट ईशा शर्मा ने कहा कि BLF आगे भी उद्यमियों और युवा व्यवसायियों के लिए नए अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास करेगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. तरुण कुमार टांक ने कहा कि किसी भी संगठन की सफलता उसके सदस्यों की एकजुटता और सहयोग पर निर्भर करती है। इस दौरान BLF ने बताया कि वर्तमान में उसका Triumph चैप्टर संचालित हो रहा है तथा 25 जुलाई को दूसरा चैप्टर ‘Mammoth’ शुरू किया जाएगा। कार्यक्रम में नए सदस्यों का स्वागत किया गया और आने वाले समय में राजस्थान के अन्य जिलों में भी संगठन के विस्तार की योजना साझा की गई।