जयपुर में 5 साल की बच्ची की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पड़ोसी महिला को गिरफ्तार कर लिया। बच्ची के पिता का कहना है कि जब मैंने पुलिस थाने में आरोपी से बेटी को मारने की वजह पूछी, तो वह बेरहमी से बोली- मैं तेरी वाइफ के आंसू देखना चाहती थी। अब मेरे कलेजे को सुकून मिल गया है। मैं 3-4 महीने से तेरी बेटी को मारने का मौका ढूंढ रही थी। दरअसल, बच्ची का शव शनिवार को पड़ोसी महिला के घर पर बेड के अंदर कंबल में लिपटा हुआ मिला था। SHO ने बताया कि संदिग्ध पड़ोसी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई थी। पूछताछ के दौरान आरोपी महिला ने आपसी रंजिश के चलते मासूम की हत्या करने की बात कबूल कर ली। इसके बाद रविवार शाम उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब इस हत्या के पीछे की मुख्य रंजिश और वारदात में किसी अन्य व्यक्ति के शामिल होने जैसे विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है। जल्द ही इस हत्याकांड के पीछे की पूरी वजह का खुलासा किया जाएगा। हत्या का कोई अफसोस नहीं पिता ने बताया- आरोपी पड़ोसी महिला को अपने किए पर बिल्कुल भी अफसोस नहीं है। पुलिस जब उसे हिरासत में लेकर थाने गई तो रविवार सुबह मैं भी थाने पहुंचा। वह वहां अंदर बैठी थी। पहले से ही था शक पीड़ित पिता ने बताया- शनिवार सुबह करीब 9 बजे मैं अपने घर पर पत्नी, बच्चों और मां को राजी-खुशी छोड़कर काम पर गया था। दोपहर करीब 1:07 बजे पत्नी ने फोन कर बताया कि मासूम बेटी घर से कहीं चली गई है और काफी ढूंढने के बाद भी नहीं मिल रही। चूंकि पड़ोसी महिला का मेरी पत्नी से पहले किसी बात पर झगड़ा हो चुका था, इसलिए मुझे तुरंत उस पर शक हुआ। मैंने जब पड़ोसी महिला से बेटी के बारे में पूछा, तो वह आनाकानी करने लगी और साफ मना कर दिया। काफी तलाश के बाद भी जब बेटी नहीं मिली, तो हमने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के आते ही मैंने उनसे कहा कि हमें पड़ोसी महिला पर शक है। उसने ही रंजिश के चलते हमारी बेटी को कहीं छुपा दिया है। बेड के अंदर कंबल में लिपटा मिला शव पिता ने बताया- पुलिस के साथ मैं, मेरा बड़ा भाई और 4-5 पड़ोसी उस महिला के घर के अंदर गए। जब मकान की तलाशी ली गई, तो वहां का नजारा देखकर हमारे पैरों तले जमीन खिसक गई। बच्ची का शव नग्न अवस्था में एक कंबल में लिपटा हुआ था। महिला ने बच्ची का गला दबाकर उसकी हत्या की थी और शव को कंबल में लपेटकर हॉल में रखे बेड (दीवान) के अंदर छुपा दिया था। … यह खबर भी पढ़िए… जयपुर में 5 साल की बच्ची की हत्या:पड़ोसी के घर बेड में मिला शव, कंबल में लपेटकर बैग में भरा था, पति-पत्नी हिरासत में जयपुर में 5 साल की बच्ची की हत्या कर दी गई। बच्ची का शव पड़ोसी के घर में बेड के अंदर मिला है। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पड़ोसी महिला बच्ची को ले जाते नजर आ रही। आपसी अनबन या रंजिश के चलते वारदात को अंजाम देने की आशंका जताई जा रही है। पढ़ें पूरी खबर
हत्या का नहीं अफसास
बच्ची के पिता ने बताया- हत्या करने वाली पड़ोसी महिला को 5 साल की बेटी को मारने का बिलकुल भी अफसोस नहीं है। पुलिस की ओर से हिरासत में लेकर आरोपी पड़ोसन को थाने लेकर गए थे। रविवार सुबह थाने जाने पर वह अंदर बैठी थी। आरोपी पड़ोसी महिला से पूछा- क्यों तूने मेरी बच्ची को मार डाला। जबाव में बोली- पिछले 3-4 महीने से तेरी बच्ची को मारने की प्लानिंग कर रही थी। कई बार कोशिश की, लेकिन मौका नहीं मिल सका। मैं इसकी मां की आंखों से आंसू बहते देखना चाहती थी। बेटी को मारकर जो मैंने देख लिए। अब मेरे कलेजे को सकुन मिल गया। शक तो हो गया था बच्ची के पिता ने बताया- शनिवार सुबह करीब 9 बजे मैं घर पर पत्नी-बच्चे और मां को राजीखुशी छोड़कर काम पर गया था। दोपहर करीब 1.07 बजे पत्नी ने कॉल कर बताया। मासूम बेटी घर से कही चली गई, लेकिन काफी ढूंढने के बाद भी मिल नहीं रही। पत्नी से झगड़ा हो रखे होने के कारण पड़ोस महिला पर शक हुआ। बेटी के बारे में पड़ोसन से पूछा तो उसने मना कर दिया और आनाकानी करने लगी। काफी ढूंढने के बाद भी बेटी के नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस के आते ही कहा- हमें शक है कि पड़ोसी महिला ने ही रंजिशवश बेटी को कही छिपा दिया है। कंबल में लिपटी, दिवान में थी बंद
पुलिस के साथ पड़ोसी महिला के घर मैं अपने बड़े भाई और चार-पांच पड़ोसियों के साथ अंदर गए। मकान को कैक करने पर नग्न अवस्था में 5 साल की मासूम का शव कंबल में लिपटा था। गला दबाकर मारने के बाद शव को कंबल में लिपटकर हॉल में रखे दिवान के अंदर छिपा रखा था।
