बांसवाड़ा में आदिवासी महिला के बाल काटकर बिना कपड़ों के सड़क पर घुमाने और मारपीट करने का मामला सामने आया है। परिजनों ने महिला पर दूसरे गांव के युवक के साथ भागने का आरोप लगाकर सरेआम मारपीट की। घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें भीड़ तमाशा देखने के साथ ही महिला को लाठियों से पीटते हुए नजर आ रही है। घटना 1 सितंबर की शाम की है, जिसका वीडियो गुरुवार को सामने आया। महिला की शिकायत पर पति समेत 10 लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया गया है। पति समेत 7 लोगों को पुलिस ने 3 सितंबर को डिटेन किया है। पहले नंगे पैर चलाया, फिर की मारपीट जानकारी के अनुसार, महिला को पहले नंगे पैर सड़क पर चलाया गया। इस दौरान चारों तरफ बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। भीड़ में से लोग बार-बार पीटने और बाल काटने की बात कह रहे थे। कई लोग इस दौरान वीडियो बनाते रहे। पति की मौजूदगी में महिला के बाल काटे गए। महिलाओं ने कपड़े फाड़कर की मारपीट इसके बाद भीड़ में मौजूद महिलाओं ने पीड़िता के साथ मारपीट शुरू कर दी, उसके पूरे कपड़े फाड़ दिए। वह खुद को बचाने का प्रयास करती रही, लेकिन भीड़ में मौजूद महिलाएं नहीं रुकीं। निर्वस्त्र कर महिला को गांव में घुमाया। पीड़ित महिला ने थाने पहुंचकर अपने पति और परिवार की अन्य महिलाओं के खिलाफ मारपीट और अभद्रता की रिपोर्ट दी। पति डिटेन, वीडियो में दिख रही महिलाओं की तलाश पुलिस ने बताया- पीड़िता की शिकायत पर उसके पति को डिटेन कर लिया है। वीडियो में नजर आ रही अन्य आरोपी महिलाओं की तलाश के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आखिर इस घटना के पीछे की असल वजह क्या थी और इतनी बड़ी संख्या में महिलाओं ने मिलकर इस वारदात को क्यों अंजाम दिया। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा। महिला अभी अपने पिता के पास है। पड़ोसी गांव के युवक के साथ भागने का आरोप गढ़ी DSP बाबूलाल ने बताया – महिला 10 दिन पहले पास के गांव के एक युवक के साथ चली गई थी। महिला के परिजन युवक के घर पहुंचे और उसको वहां से लेकर आए। महिला के पति और उसके परिजनों ने युवक के साथ भागने का आरोप लगाते हुए मारपीट की। पीड़ित पक्ष पहले रिपोर्ट नहीं दे रहा था, लेकिन पुलिस की समझाइश के बाद रिपोर्ट दी, जिसके बाद मामला दर्ज किया गया। महिला का कहना है कि वह युवक के साथ मजदूरी करने गई थी। — संबंधित ये खबर भी पढ़ें … राजस्थान में गांव वालों के सामने पत्नी को निर्वस्त्र घुमाया:मारपीट कर 1KM तक दौड़ाया; पीड़िता से सीएम बोले- सरकारी नौकरी और 10 लाख देंगे राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के धरियावद में एक महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पति ने ही गांव वालों के सामने महिला को 1 किमी तक दौड़ाया। पूरी खबर पढ़ें