प्रतापगढ़ जिले के छोटी सादड़ी स्थित शनि धाम मंदिर में चोरी की घटना सामने आई है। देर रात अज्ञात चोरों ने मंदिर परिसर में घुसकर दान पात्र से नगदी चुरा ली। इस दौरान चोरी की ये घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दानपात्र में रखी नगदी चुराई नीमच रोड पर ताराचंद की कुई के पास स्थित इस मंदिर में चोरों ने भगवान के दरबार को भी नहीं बख्शा। उन्होंने दान पात्र को निशाना बनाया और उसमें रखी सारी नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की घटना का खुलासा तब हुआ जब सुबह मंदिर के पुजारी वहां पहुंचे। उन्होंने देखा कि मंदिर का सामान बिखरा हुआ था, जिससे उन्हें चोरी का आभास हुआ। सीसीटीवी के आधार पर पहचान करने में जुटी पुलिस सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने तत्काल जांच शुरू कर दी है और अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने में जुटी हुई है।
