पाली में सोमवार को कहासुनी के बाद 50 साल के व्यक्ति पर युवक ने हमला कर दिया। पत्थर से उसके सिर पर कई वार किए, जिससे व्यक्ति गंभीर घायल हो गया। बांगड़ हॉस्पिटल में उसका इलाज किया गया। जानकारी के अनुसार, रतनलाल(50) पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में रहता है। सोमवार को एक युवक से उसका विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर युवक ने रतनलाल के सिर पर एक के बाद एक पत्थर से कई वार किए, जिससे खून बहने लगा और वह घायल होकर नीचे गिर गया। इलाज के लिए उसे पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया, जहां उसका इलाज किया गया। घायल का एक पैर पहले से फ्रेक्चर है। उसका भी इलाज पिछले कई दिनों से चल रहा है। फिलहाल पुलिस हमले के कारणों की तलाश में जुट गई है।