जयपुर और गांधीनगर रेलवे स्टेशन के बीच सहकार मार्ग स्थित इमली फाटक मंगलवार को 10 घंटे के लिए बंद रहेगा। रेलवे ट्रैक पर मरम्मत के काम के कारण सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक इस रेलवे फाटक से गाड़ियों की आवाजाही बंद रहेगी। इमली फाटक से रोजाना हजारों लोग आते-जाते हैं। ऐसे में फाटक बंद रहने के दौरान गाड़ी चलाने वालों को दूसरे रास्तों से जाना होगा। इस दौरान लालकोठी मंडी के सामने बने अंडरपास से होकर या परिवहन मुख्यालय के सामने स्थित तिराहे से निकलकर लोग आ-जा सकेंगे। काम पूरा होने के बाद शाम को होगा शुरू उत्तर-पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया- ट्रैक पर काम के चलते फाटक को बंद रखा जाएगा। काम पूरा होने के बाद शाम 5 बजे से फाटक से आवाजाही शुरू हो जाएगी।
