पठानकोट नगर निगम चुनावों के लिए राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने के साथ ही उम्मीदवारों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल करने का सिलसिला भी तेज हो गया है। वीरवार को नामांकन के पहले दिन 3 और शुक्रवार को दूसरे दिन पठानकोट में कुल 67 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
पहले 2 दिनों में कुल 70 उम्मीदवार अपना नामांकन दाखिल करवा चुके हैं। उस दौरान,जिला चुनाव अधिकारी की ओर से तय किए गए नॉमिनेशन सेंटरों पर दिन भर ढोल की थाप पर उम्मीदवारों के समर्थक झूमते नजर आए। प्रत्याशियों ने भी नामांकन के दौरान शक्ति प्रदर्शन किया। दूसरे दिन 67 उम्मीदवारों के हुए नॉमिनेशन
बता दें, पठानकोट निकाय चुनाव को लेकर शुक्रवार को तीनों सेंटरों पर 67 नॉमिनेशन फाइल किए गए। जिनमें एसडीएम कार्यालय पठानकोट में 15, PSPCL कार्यालय, ढांगू रोड पठानकोट में 36 और कार्यालय भूमि रक्षा अधिकारी, नजदीक प्राइमरी स्कूल, मलिकपुर में 16 नॉमिनेशन दर्ज करवाए गए। जिनमें अधिकतर भाजपा, कांग्रेस और अकाली दल के उम्मीदवार शामिल थे। आम आदमी पार्टी नहीं कर पाई पूरे प्रत्याशियों का ऐलान
बता दें, भाजपा, कांग्रेस और अकाली दल की ओर से अपने सभी उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। लेकिन, सत्ताधारी आम आदमी पार्टी अभी तक अपने केवल 8 उम्मीदवार ही घोषित कर पाई है। कल नॉमिनेशन का आखिरी दिन है।
जिसके चलते आप के उम्मीदवारों को नामांकन के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है। 349 उम्मीदवारों ने नगर निगम से हासिल की एनओसी
कांग्रेस, भाजपा, अकाली दल और आम आदमी पार्टी सहित नगर निगम का आजाद चुनाव लड़ने वाले दावेदार दौड़ धूप एक कर रहे हैं। दूसरी तरफ चुनाव लड़ने के लिए निगम की एनओसी भी खूब जेब ढीली करवा रही है।
एनओसी के लिए निगम दफ्तर में 349 एप्लीकेशन जमा हुई हैं जिनमें से लगभग 150 को एनओसी जारी की जा चुकी हैं। एनओसी जारी करने में ही निगम ने तीन दिन के भीतर 29 लाख की कमाई कर ली है।
