पंजाब के खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले मंत्री लाल चंद कटारूचक ने सुल्तानपुर लोधी अनाज मंडी का दौरा कर गेहूं खरीद व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि राज्य की मंडियों में अब तक 76 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदा जा चुका है और किसानों के खातों में 13751 करोड़ रुपये हस्तांतरित किए गए हैं। मंत्री कटारूचक ने इस दौरान किसानों, आढ़तियों और मजदूरों से बातचीत की। उन्होंने आश्वासन दिया कि पंजाब सरकार किसानों द्वारा मंडियों में लाई गई फसल का एक-एक दाना खरीदने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि किसानों को उनकी फसल का भुगतान तय समय पर मिले और उन्हें मंडियों में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। 122 लाख टन गेहूं खरीदने का है लक्ष्य उन्होंने जानकारी दी कि इस खरीद सीजन में राज्य का लक्ष्य 122 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदने का है। इसके तहत पूरे पंजाब में लगभग 80 लाख मीट्रिक टन गेहूं मंडियों में आ चुका है। विभिन्न खरीद एजेंसियों ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) 2585 रुपये प्रति क्विंटल पर लगभग 76 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की है। 583.7 करोड़ रुपये का सीधे खातों में भुगतान कपूरथला जिले की मंडियों के लिए 311155 मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। अब तक जिले में लगभग 251758.35 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई है, जिसमें से 243139.00 मीट्रिक टन की खरीद की जा चुकी है। जिले के किसानों को 583.7 करोड़ रुपये का सीधा भुगतान किया गया है। मंत्री ने बताया कि मंडियों में गेहूं की लिफ्टिंग का काम सुचारु रूप से चल रहा है और अब तक लगभग 80265.45 मीट्रिक टन गेहूं की लिफ्टिंग हो चुकी है। इस अवसर पर नगर सुधार ट्रस्ट कपूरथला के चेयरमैन और आम आदमी पार्टी के नेता सज्जन सिंह चीमा भी उपस्थित थे।

You missed