बाड़मेर में ड्यूटी पर गैर-हाजिर पाए जाने की कार्रवाई से गुस्साए लैब असिस्टेंट ने नर्सिंग सुपरिटेंडेंट को ट्रांसफर कराने की धमकी दे डाली। इसका ऑडियो भी सामने आया। मंगलवार को चौहटन SDM ब्रदीनारायण विश्नोई ने लैब असिस्टेंट नरपतसिंह राव को 17 सीसी का नोटिस दिया है। नोटिस में लिखा है- आप की ओर से सहकर्मी स्टाफ के साथ अमर्यादित, अशोभनीय भाषा का उपयोग कर उसे धमकियां देने का ऑडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामने आया है। इस संबंध में आपको कारण बताओं नोटिस जारी किया जाता है। इसका जवाब 29 अप्रैल यानि बुधवार को शाम 5 बजे तक आप स्वंय एसडीएम ऑफिस चौहटन में उपस्थित होकर प्रस्तुत करें। अन्यथा आपके खिलाफ राजस्थान सिविल सेवा नियम 1958 के नियम 17 के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। कॉल करके बोला-बांसवाड़ा डूंगरपुर किसको जाना है दरअसल बाड़मेर के चौहटन जिला हॉस्पिटल में लैब असिस्टेंट ड्यूटी पर अनुपस्थित मिला था। कार्रवाई हुई तो नर्सिंग सुपरिटेंडेंट को धमकी दी। नोटिस मिलने के बाद उसने सोमवार को नर्सिंग सुपरिटेंडेंट को कॉल किया और कहा- बांसवाड़ा-डूंगरपुर किसको जाना है? नाम बता दो। मैं कितनी बार जवाब दूं। इस पर नर्सिंग सुपरिटेंडेंट ने कहा- ये तो पीएमओ से पूछिए। लैब असिस्टेंट बोला- पीएमओ को बांसवाड़ा-डूंगरपुर भेज दूंगा। आपको सस्पेंड करवा दूंगा। बाततीच का ऑडियो सामने आया दोनों की बातचीत का एक ऑडियो सामने आया है। इस ऑडियो की पुष्टि कार्यवाहक पीएमओ डॉ. अशोक पंवार ने की है। इससे संबंधित खबर पढ़ें… ‘PMO को बांसवाड़ा-डूंगरपुर भेज दूंगा, आपको सस्पेंड करवा दूंगा’:सरकारी अस्पताल के लैब असिस्टेंट ने अधिकारी को धमकी दी; कहा- कितनी बार नोटिस का जवाब दूं बाड़मेर में ड्यूटी पर अनुपस्थित पाए जाने की कार्रवाई से गुस्साए लैब असिस्टेंट ने नर्सिंग सुपरिटेंडेंट को ट्रांसफर कराने की धमकी दे दी। लैब असिस्टेंट को कारण बताओ नोटिस मिला था। इसके बाद लैब असिस्टेंट में नर्सिंग सुपरिटेंडेंट को कॉल किया और कहा- बांसवाड़ा-डूंगरपुर किसको जाना है, नाम बता दो। मैं कितनी बार जवाब दूं। (पढ़े पूरी खबर)
