अलवर के सरिस्का में टहला के पास ‘द बीहड़ सरिस्का’ होटल में टूरिस्ट को कीड़े वाला नाश्ता देने के बाद फूड इंस्पेक्टर ने होटल पहुंचकर जांच की। कीड़ों वाले नाश्ते के वीडियो के आधार पर जांच कर होटल को नोटिस देने की तैयारी है। जांच करने पर होटल में स्टाफ का हेल्थ चेकअप सर्टिफिकेट नहीं मिला, वाटर टेस्टिंग रिपोर्ट भी नहीं थी। लाईसेंस भी अपडेट डिस्प्ले नहीं था। इसके अलावा होटल से दाल, सब्जी व कॉर्न फ्लेक्स का सैंपल लिया है। अब आगे सैंपल की जांच की रिपोर्ट के अनुसार कार्यवाही की जाएगी। जबकि टूरिस्ट सागर ने फूड इंस्पेक्टर को दूसरे दिन भी शिकायत की। यह भी बताया कि कीड़े वाले नाश्ता करने से पेट में दर्द व हल्की उल्टी हुई थी। अगले दिन चेहरे के एक हिस्से पर सूजन भी आया है। घूमने आए थे टूरिस्ट, रात को वहीं रुके, सुबह नाश्ता किया अलवर घूमने आए टूरिस्ट ने रिसोर्ट में रविवार सुबह नाश्ता किया था। तब कॉर्न फ्लेक्स में कीड़े आ गए थे। एक ही कटोरी में 5-5 कीड़े मिले थे। एक टूरिस्ट ने मोबाइल चलाते हुए आधा कॉर्न फ्लेक्स खा लिया था। उसके बाद कीड़ा होठ पर चलने लगा तब अहसास हुआ था। उसके बाद शिकायत की गई। टूरिस्ट ने फूड इंस्पेक्टर और ऑनलाइन पॉर्टल 181 पर फोन कर शिकायत दी। इसके साथ ही कॉर्न फ्लेक्स में नजर आ रहे कीड़ों का वीडियो भी भेजा। इसके बाद फूड इंस्पेक्टर केशवल गोयल सोमवार को होटल में गए। वहां से तीन चीजों के सैंपल लिए। केशव गोयल ने कहा कि होटल को नोटिस दे रहे हैं। खाद्य पदार्थ के सैंपल की जांच भी करा रहे हैं। दरअसल, सरिस्का घूमने आए टूरिस्ट सागर यादव, सोनू चौधरी, भगवान यादव, ईश शर्मा और नीरज यादव ‘द बीहड़ सरिस्का’ रिसोर्ट में रुके थे। रविवार सुबह करीब 8:30 बजे टूरिस्ट सागर यादव को कीड़ों वाला नाश्ता दे दिया गया था। सरिस्का आए टूरिस्ट को होटल में दिया कीड़ों वाला नाश्ता:फोन पर बात करते हुए आधे कॉर्न फ्लेक्स खाए; द बीहड़ सरिस्का रिसोर्ट में ठहरा था