उदयपुर में पिछले दो दिनों से तापमान में बढ़ोतरी होने के साथ ही गर्मी का असर बढ़ा है। मौसम एक्सपर्ट ने आने वाले दो दिन पारे में और बढ़ोतरी होने की संभावना जताई है। आज दोपहर में गर्मी का प्रभाव ज्यादा था। दोपहर 1 बजे बाद से सड़कों पर ट्रैफिक कम था। रविवार को मामूली बढ़ोतरी के साथ दिन का पारा 39.6 डिग्री पर पहुंच गया। शनिवार के मुकाबले 0.5 डिग्री बढ़ोतरी दर्ज हुई। इससे दिन की तपिश बढ़ गई। रात के पारे में बड़ी गिरावट से लोगों को थोड़ी राहत मिली। उदयपुर में 6 जून को न्यूनतम पारा 27.7 डिग्री था, यह 7 जून को 3.9 डिग्री गिरकर 23.8 डिग्री पर आ गया। विभाग के अनुसार- आने वाले दो दिनों में रात का पारा एक बार फिर चढ़ेगा। वहीं बीते सप्ताह मौसम में ठंडक हुई और तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी। उदयपुर के मौसम विशेषज्ञ डॉ. आरएस देवड़ा के अनुसार, प्री-मानसून ने महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तर-पूर्वी भारत के कुछ राज्यों में दस्तक दे दी है, जिसके चलते उन क्षेत्रों में लगातार और भारी वर्षा का दौर जारी रहेगा। हालांकि, तापमान मे वृद्धि और उमस वाली गर्मी रहेगी। पिछले एक सप्ताह का उदयपुर का तापमान (डिग्री से. में)
