नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने गुरुवार रात NEET-UG 2026 का रिजल्ट जारी किया। जयपुर के उपलक्ष्य गोयल ने देशभर में तीसरी रैंक और अलवर के गौरव सिंह ने 9वीं रैंक हासिल की। अलवर के दो भाई यशवर्धन (146वीं) और चिराग यादव (1096वीं) ने एक साथ नीट क्लियर किया है। पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पांशुल बंसल ने 720 में से 715 अंक हासिल कर ऑल इंडिया टॉप किया। कोटा में रहकर कोचिंग करने वाले बिहार के आयुष बालोटिया की चौथी रैंक है। रिजल्ट के बाद स्टूडेंट्स ने डांस कर और पटाखे चलाकर सफलता का जश्न मनाया। नीट के जरिए 11.21 लाख स्टूडेंट मेडिकल, डेंटल, AYUSH और अन्य मेडिकल कोर्स में एडमिशन के लिए क्वालिफाई हुए हैं। 10 लाख स्टूडेंट 213 नंबर (कटऑफ) भी नहीं ला पाए। इस बार कटऑफ में 69 नंबर की बढ़ोतरी हुई है। मेहरानगढ़ भगदड़ में हुई पिता की मौत, बेटे ने किया क्वालिफाई कोटा में रहकर नीट की तैयारी करने वाले पटना (बिहार) के रणवीर ने 39वीं रैंक हासिल की। उनकी मां एग्जाम से 2 दिन पहले सेंटर देखने जा रही थी तभी टेम्पो पलटने से उनके सिर में चोट लग गई। इसके बावजूद एग्जाम के दिन वे बेटे को सेंटर पर छोड़ने गई। जोधपुर के मोहित अग्रवाल की 335वीं रैंक आई है। मोहित के पिता का साल 2008 में मेहरानगढ़ किले के चामुंडा माता मंदिर में हुई भगदड़ में निधन हो गया था। पिता की मौत के 14 दिन बाद मोहित का जन्म हुआ था। कटऑफ में 69 नंबर की बढ़ोतरी एजुकेशन एक्सपर्ट देव शर्मा ने बताया- इस बार पेपर टफ रहा। इसके बाद भी स्टूडेंट्स का प्रदर्शन शानदार रहा है। हालांकि इस बार कोई भी स्टूडेंट 720 का परफेक्ट स्कोर हासिल नहीं कर सका है। इस बार हाइएस्ट स्कोर 715 रहा। वहीं क्वालिफाइंग कटऑफ में 69 नंबर की बढ़ोतरी हुई है। साल 2024 कटऑफ 162, 2025 में 144 और 2026 में 213 नंबर रही है। …. नीट रिजल्ट से जुड़ी शहरों की खबरें पढ़ें… जयपुर | कोटा | सीकर | जोधपुर | अलवर | अजमेर | उदयपुर | बीकानेर | बाड़मेर | भरतपुर | नागौर | जैसलमेर … नीट रिजल्ट के पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग पढ़िए…
