हरियाणा के फरीदाबाद की भीकम कॉलोनी में 20 साल के युवक की उसके दोस्तों ने गोली मारकर हत्या कर दी. परिजनों का कहना है कि आरोपी अनाज की बोरी उठाने के बहाने घर से बुलाकर ले गए थे. गोली लगने के बाद युवक ने दो दिन तक अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ी, लेकिन आखिरकार उसकी मौत हो गई.
