तरनतारन में साइबर ठगों ने एक व्यक्ति का मोबाइल फोन हैक करके 2 लाख 21 हजार रुपए ठग लिए। फोन हैक होने के बाद आरोपियों ने व्यक्ति के बैंक अकाउंट से रुपए निकाले।शिकायत मिलने पर साइबर क्राइम पुलिस ने ऑनलाइन ठगी के मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। हरिके निवासी मलकीत सिंह पुत्र करतार सिंह ने साइबर क्राइम तरनतारन थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि 14 अप्रैल की रात उनके मोबाइल फोन पर पैसे कटने के मैसेज आने लगे। पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच जब उन्होंने बैंक जाकर जांच की, तो पता चला कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनका फोन हैक कर लिया था। इस हैकिंग के जरिए उनके खाते से 2 लाख 21 हजार रुपए निकाल लिए गए। साइबर क्राइम तरनतारन के एएसआई मनजीत सिंह ने बताया कि मामले की प्रारंभिक जांच के बाद अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
