फिरोजपुर के जीरा से कांग्रेस के पूर्व कांग्रेस विधायक कुलबीर सिंह जीरा के गनमैन समेते 3 लोगों को BSF और पुलिस ने अफीप के साथ गिरफ्तार किया है। तीनों की गिरफ्तारी मंगलवार को तरनतारन के बॉर्डर एरिया से हुई। इनके पास 525 ग्राम अफीम के साथ बोलेरो गाड़ी मिली है। जानकारी के मुताबिक, शाम करीब 5 बजे BSF और खालड़ा पुलिस टीम ने सीमावर्ती इलाके में बीओपी मंगली के पास तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान अफी के साथ 3 लोग पकड़े। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमरजीत सिंह निवासी गांव सुलयानी, फिरोजपुर, कुलदीप सिंह निवासी सनेर रोड, जीरा और जगबीर सिंह निवासी गांव बूईयां, फिरोजपुर) के तौर पर हुई है। अमरजीत सिंह पंजाब पुलिस में तैनात है, जो पूर्व विधायक कुलबीर सिंह जीरा का गनमैन है। जीरा बोले-सरकार मेरा एनकाउंटर करवाना चाहती है
गनमैन की गिरफ्तारी पर कुलबीर सिंह जीरा ने कहा कि साथियों, सोशल मीडिया पर एक खबर चल रही है जिसमें बताया जा रहा है कि कुलबीर सिंह जीरा के गनमैन के पास से अफीम पकड़ी गई है। मैं AAP नेता बलतेज पन्नू साहब को यह जवाब देना चाहता हूं कि मैं पहले भी हाईकोर्ट में जा चुका हूं। मैंने तब भी हाईकोर्ट से यह गुजारिश की थी कि मुझे जो गनमैन मिले हैं, क्योंकि जब गैंगस्टर हमें धमकियां देते हैं और हम रोज गैंगस्टरों के खिलाफ बोलते हैं, तो भगवंत मान सरकार मेरा एनकाउंटर करवाना चाहती है। जीरा ने कहा-गनमैन ने एक घंटे ड्यूटी की
उन्होंने कहा कि मेरे साथ जो गनमैन था, वह ASI रेशम सिंह था। वह बीमार होने के कारण छुट्टी पर गया था। उसकी जगह पर एसएसपी फिरोजपुर के कहने पर OASI इंद्रजीत सिंह ने यह गनमैन भेजा। मैंने उन्हें बताया भी था कि इस गनमैन के हालात अच्छे नहीं हैं, क्योंकि यह एक घंटा ड्यूटी पर आया और उसके बाद आया ही नहीं। इसने कहा कि मुझे ड्यूटी नहीं करनी और मैं अपनी बदली करवाने लगा हूं।
