तरनतारन जिले में सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग के दिशानिर्देशों के तहत आठवां पोषण पखवाड़ा 9 अप्रैल से 23 अप्रैल, 2026 तक मनाया गया। इस दौरान, विभाग ने जिले के सभी ब्लॉकों में पोषण और स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित कीं। पखवाड़े की शुरुआत 9 अप्रैल को एक उद्घाटन समारोह से हुई, जिसमें पोषण जागरूकता, घर-घर जाकर पोषण संदेश और सही आहार के महत्व पर जानकारी दी गई। इसके बाद बाजरा (मोटा अनाज) पर आधारित रेसिपी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। पोषण पखवाड़े का समापन 23 अप्रैल को एक समारोह के साथ हुआ, जिसमें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और स्वयं सहायता समूहों के साथ जागरूकता गतिविधियों की समीक्षा की गई। जिला कार्यक्रम अधिकारी राजीव ढांडा ने बताया कि पोषण पखवाड़े का मुख्य उद्देश्य लोगों को संतुलित आहार, मां और बच्चे के स्वास्थ्य, एनीमिया से बचाव और स्थानीय पौष्टिक भोजन के उपयोग के बारे में जागरूक करना है। दादी मां की रेसिपीज की चर्चा गंभीर कुपोषण प्रबंधन मॉड्यूल पर जागरूकता सत्र, “दादी माँ की रेसिपीज़” पर चर्चा, युवा समूह की बैठकें और जीवन के पहले 1000 दिनों पर विभिन्न दिनों में विचार-विमर्श किया गया। इस श्रृंखला में बचपन के मोटापे पर व्याख्यान और मोटे अनाज पर जागरूकता वेब कॉन्फ्रेंस भी शामिल थे। बाल प्रतियोगिताएं कराईं, कुपोषण प्रबंधन की दी जानकारी स्वस्थ बाल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, और कुपोषण प्रबंधन पर जानकारी साझा करने के लिए घर-घर संपर्क किया गया। इसके अतिरिक्त, पोषण ट्रैकर में लाभार्थी मॉड्यूल पर शिक्षा, कम लागत वाली पौष्टिक व्यंजनों के बारे में ऑनलाइन जागरूकता और स्थानीय खिलौनों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। पखवाड़े के दौरान, 21 अप्रैल को प्रारंभिक बचपन देखभाल और शिक्षा (ECCE) पर एक विशेष व्याख्यान दिया गया। 22 अप्रैल को एनीमिया पर एक ऑनलाइन जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसमें माताओं और बच्चों के स्वास्थ्य के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।
