पुलिस ने कस्बे के बंद मकानों में दिनदहाड़े चोरी करने वाले मुख्य आरोपी सहित चोरी का माल खरीदने वाले सुनार को गिरफ्तार कर लिया है। इनके कब्जे से चोरी किए गए भारी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने रामकुमार (38 वर्ष) निवासी लोहारू, हरियाणा को गिरफ्तार किया है। गिरोह का मुख्य सरगना है, जिस पर पूर्व में अलग-अलग थानों में चोरी के 16 प्रकरण दर्ज हैं। कमल सिंह (47 वर्ष) निवासी भिवानी, हरियाणा को गिरफ्तार किया है। यह पेशे से सुनार है और चोरी का माल ठिकाने लगाने का काम करता था।
ऐसे आए पकड़ में SP कावेंद्र सिंह सागर ने बताया कि DSP ग्रामीण हरिसिंह धायल के सुपरविजन में विशेष टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीमों ने हरियाणा और राजस्थान के विभिन्न जिलों (झुंझुनूं, सीकर, चूरू, नागौर, भिवानी) में 100 किलोमीटर से अधिक के लंबे रूट पर लगे 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इस पूरे ऑपरेशन में डीएसटी टीम के कांस्टेबल अमित मोटसरा, साइबर सेल के जितेंद्र थाकन और कांस्टेबल महेंद्र कुमार की तकनीकी और जमीनी सूचनाओं की अहम भूमिका रही। डीएसटी के कांस्टेबल अमित कुमार को मुखबिर से सूचना मिली कि मुख्य आरोपी हरियाणा के राजगढ़ में छिपा है, जिसके बाद पुलिस ने दबिश देकर उसे दबोच लिया।
सूनसान समय में लगते थे सेंध पुलिस के अनुसार, यह गिरोह रेकी करने के बाद उन मकानों को निशाना बनाता था जहाँ लोग दोपहर के समय पारिवारिक कार्यक्रमों या काम से बाहर गए होते थे। पहली वारदात: 5 अप्रैल 2026 को बख्तावरपुरा निवासी प्रीतम सिंह के घर से ताले तोड़कर गहने और नकदी पार की गई। दूसरी वारदात: 13 अप्रैल 2026 को वार्ड नं. 6 निवासी सुलोचना देवी के घर से दिनदहाड़े चोरी की गई जब वह चिड़ावा गई हुई थीं।

You missed