टोंक में डीएसटी और डिग्गी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में युवक के पास डेढ़ लाख रुपए का 2.964 किलो अवैध गांजा पकड़ा है। आरोपी के कब्जे से, एक मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल जब्त की गई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी डिग्गी थाना क्षेत्र के खातियों का मोहल्ला चांदसेन निवासी जितेन्द्र सैनी (36) पुत्र रामेश्वर माली को गिरफ्तार किया गया है। बाइक पर लेकर जा रहा था गांजा वह गांजे को प्लास्टिक के कट्टे में रखकर बाइक से सप्लाई करने जा रहा था। इस दौरान डीएसटी और डिग्गी थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिलने पर बाइक सवार को दबोच लिया। आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना डिग्गी में एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है। यह कार्रवाई एसपी रोशन मीना के निर्देशन में, मालपुरा ASP पुष्पेंद्र सिंह सोलंकी, मालपुरा डीएसपी आशीष कुमार प्रजापत के सुपरविजन में और डिग्गी थाना प्रभारी, डीएसटी प्रभारी ओमप्रकाश चौधरी द्वारा की गई है।