जोधपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रवाना होने के बाद उसमें चढ़ते समय एक युवती का बैलेंस बिगड़ने से वह ट्रैक पर गिर गई। इससे युवती के दोनों पैर कट गए। यह हादसा शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे जोधपुर जंक्शन पर हुआ। परिजनों के अनुसार- मंडोर निवासी डिंपल (21) अपनी बहन ज्योति का अहमदाबाद जाने के लिए ट्रेन नंबर 14807 जोधपुर-दादर ट्रेन में टिकट था। दोनों अहमदाबाद एयरफोर्स का एग्जाम देने जा रही थी। इसी दौरान हादसा हो गया। ड्यूटी ऑफिसर भोमाराम ने बताया- सुबह 6 बजे पुलिस कंट्रोल रूम जीआरपी को सूचना मिली थी कि 21 साल की युवती डिंपल ट्रेन से चढ़ते समय नीचे गिर गई। इस पर टीम मौके पर पहुंची। जहां से उसे एमडीएम ले जाया गया। जहां उसकी गंभीर हालत देखते हुए महात्मा गांधी हॉस्पिटल ले जाया गया। जीआरपी के रमेश कुमार ने बताया- दोनों बहनें ज्योति और डिंपल का अहमदाबाद जाने के लिए टिकट था। दोनों का स्लीपर कोच में रिजर्वेशन था। पहले देखें हादसे के PHOTOS डॉक्टर बोले- एक पैर कटकर वहीं गिर गया महात्मा गांधी हॉस्पिटल के प्लास्टिक सर्जन डॉ. रजनीश गालवा ने बताया- युवती को सुबह 8 बजे महात्मा गांधी हॉस्पिटल के इमरजेंसी में लेकर आए थे। अभी उसकी कंडीशन क्रिटिकल है। ऐसे में उसे आईसीयू में शिफ्ट किया है। उन्होंने बताया- युवती को जब इमरजेंसी में लेकर आए थे, तब उसका एक पैर अलग हो चुका था। दूसरा पैर भी लगभग अलग हो चुका है। हमारा प्रयास है कि उसकी हेल्थ कंडीशन सही हो जाए। इसके बाद उसे ऑपरेशन थियेटर में शिफ्ट करेंगे।
