जैसलमेर। शहर के तेजी से विकसित हो रहे बाईपास क्षेत्र में शुक्रवार को नगर विकास न्यास ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 300 बीघा सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया। सुबह शुरू हुआ यह अभियान दिनभर चर्चा का विषय बना रहा। प्रशासनिक अमले, राजस्व टीम और पुलिस बल की मौजूदगी में अवैध कब्जों को हटाया गया। मुक्त कराई गई भूमि का अनुमानित बाजार मूल्य 100 करोड़ रुपए से अधिक आंका जा रहा है।