जयपुर में एक युवक ने द्रव्यवती नदी में छलांग लगाकर सुसाइड कर लिया। युवक हाथ में मोबाइल लेकर सांगा सेतु पुलिया की रेलिंग पर चढ़ा और नदी के बीच के हिस्से तक पहुंचा। इसके बाद नदी में छलांग लगा दी। लोगों की सूचना पर पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम ने तत्काल नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। करीब 1 घंटे बाद युवक का शव नदी से बाहर निकाल लिया गया। घटना मालपुरा गेट थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात 9 बजे हुई। शनिवार को इसका वीडियो सामने आया। पहले देखिए घटना की 5 तस्वीरें… पुलिस बोली- पहचान नहीं हो सकी
थाना प्रभारी उदयभान यादव ने बताया- मृतक स्थानीय इलाके में कारीगर या मिस्त्री का काम करता था। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जयपुरिया हॉस्पिटल भेज दिया है। पुलिस हर पहलू से जांच करने के साथ यह भी पता लगा रही है कि युवक ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया। ये खबर भी पढ़ें मंडी में युवक को ट्रक ने कुचला, मौत, VIDEO:सड़क पर बैठकर गेहूं एकत्र कर रहा था, गाड़ी के सामने था ड्राइवर ने देखा ही नहीं श्रीगंगानगर के सूरतगढ़ में नई अनाज मंडी में गेहूं एकत्र कर रहे युवक को ट्रक ने कुचल दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मंडी में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवक के ऊपर से ट्रक गुजरता दिखाई दे रहा है। (पूरी खबर पढ़ें)
