नगर निगम चंडीगढ़ ने डड्डूमाजरा डंपिंग ग्राउंड में को विशेष सफाई अभियान चलाया। इस अभियान में नगर निगम के चीफ इंजीनियर संजय अरोड़ा ने खुद मौके पर पहुंचकर सफाई कर्मचारियों और सैनिटेशन टीम के साथ हिस्सा लिया। अभियान के दौरान डंपिंग ग्राउंड से करीब 25 टन गैर-बायोडिग्रेडेबल कचरा एकत्र किया गया। इसमें प्लास्टिक, पॉलीथिन, रबर, कपड़ा और अन्य ऐसा कचरा शामिल था, जो आसानी से नष्ट नहीं होता। इस कचरे को वैज्ञानिक तरीके से प्रोसेसिंग और निपटान के लिए ड्राई वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट भेजा गया। नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार यह अभियान शहर में वैज्ञानिक कचरा प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण को मजबूत करने की दिशा में चलाए जा रहे प्रयासों का हिस्सा है। चीफ इंजीनियर ने कर्मचारियों के साथ किया काम सफाई अभियान के दौरान चीफ इंजीनियर संजय अरोड़ा खुद कर्मचारियों के साथ मैदान में उतरे और कचरा उठाने में सहयोग किया। उन्होंने डंपिंग साइट पर फैले प्लास्टिक और अन्य गैर-बायोडिग्रेडेबल कचरे को एकत्र करने में कर्मचारियों का साथ दिया। नगर निगम का कहना है कि अधिकारियों की इस तरह की भागीदारी से कर्मचारियों का मनोबल बढ़ता है और स्वच्छता को लेकर सकारात्मक संदेश जाता है। डंपिंग ग्राउंड की स्थिति सुधारने पर फोकस डड्डूमाजरा डंपिंग ग्राउंड लंबे समय से शहर में बड़ा पर्यावरणीय मुद्दा बना हुआ है। यहां कचरे के ढेर और बदबू को लेकर आसपास के लोग लगातार शिकायतें करते रहे हैं। नगर निगम अब वैज्ञानिक तरीके से कचरे के निपटान और प्रोसेसिंग पर जोर दे रहा है, ताकि पर्यावरणीय खतरे को कम किया जा सके।
