राजकीय महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज जोधपुर में सत्र 2026-27 के लिए नॉन-इंजीनियरिंग डिप्लोमा कोर्सेज में एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है। 10वीं पास कर चुकी इच्छुक छात्राएं 10 जून तक आवेदन कर सकती हैं। संस्थान की एडमिशन कमेटी मेंबर एवं फैकल्टी अंजू व्यास ने बताया- 10वीं के बाद क्रिएटिव फील्ड में करियर बनाने के इच्छुक छात्राओं के लिए ये कोर्सेज महत्वपूर्ण है। छात्राओं के लिए चार तरह के डिप्लोमा कोर्सेज में आवेदन लिए जा रहे हैं। आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन है। आवेदन से संबंधित जानकारी विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। साथ ही मार्गदर्शन के लिए कॉलेज की हेल्पलाइन या ईमेल के जरिए भी संपर्क किया जा सकता है। इन डिप्लोमा कोर्स में कर सकते हैं आवेदन कॉलेज में में 4 रोजगारोन्मुखी डिप्लोमा कोर्स संचालित हो रहे हैं। यह है योग्यता और एडमिशन प्रोसेस शैक्षणिक योग्यताः कक्षा 10 उत्तीर्ण (किसी भी बोर्ड से) आयु सीमा: कोई आयु सीमा नहीं है, यानी सभी आयु वर्ग की छात्राएं आवेदन कर सकती हैं। आवेदन प्रक्रियाः आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन की अंतिम तिथि: 10 जून 2026 आवेदन कैसे करें? बी.फार्मा और डी. फार्मा प्रवेश आवेदन की अंतिम तिथि 1 जून वहीं, जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय के फार्मेसी विभाग की ओर से सत्र 2026-27 के लिए बी.फार्मा एवं डी.फार्मा पाठ्यक्रमों में 27 मई से ऑनलाइन प्रवेश आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसमें आवेदन की अंतिम तिथि 1 जून है। विभागाध्यक्ष प्रो. आर.सी. मीणा ने बताया- बी.फार्मा और डी.फार्मा के आवेदन 27 मई से शुरू हुए। इसके आवेदन की अंतिम तिथि 1 जून है। इच्छुक और पात्र विद्यार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.jnvu.edu.in पर आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया- प्रवेश विश्वविद्यालय और आरक्षण नियमों के अनुसार मेरिट के आधार पर किया जाएगा। प्रवेश संबंधित जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।