पाली शहर में कब्रिस्तान में इबादत करने और पौधों को पानी देने गए व्यक्ति की हार्ट अटैक से मौत हो गई। परिजनों के पहुंचने पर बेहोशी की हालत में जमीन पर पड़े मिले। तुरंत टैक्सी से पाली के बांगड़ हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रोज की तरह इबादत करने गए थे भाई अख्तर हुसैन ने बताया, जंगीवाड़ा निवासी मोहम्मद रमजान (52) पुत्र हब्बास खान पेशे से ड्राइवर थे। गुरुवार सुबह वे अपनी वैन से बच्चों को स्कूल छोड़कर लौटे। इसके बाद रोज की तरह रामलीला मैदान के पास स्थित कुरैशी समाज के कब्रिस्तान में फातिया (इबादत) करने और वहां लगे पौधों में पानी देने पहुंचे। अचानक गिरे, लोगों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया इबादत के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे कब्रिस्तान में ही गिर पड़े। वे पहुंचे तो रमजान बेहोशी की हालत में पड़े थे। लोगों की मदद से बेहोशी की बिना देर किए टैक्सी से पाली के बांगड़ हॉस्पिटल पहुंचाया। जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक जांच में हार्ट अटैक से मौत हो बताया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों को खुलासा हो होगा। — हार्ट से मौत की ये खबरें भी पढ़ें … 1. पाली में चलती बस में ड्राइवर की मौत का VIDEO:इंदौर से जोधपुर जा रही थी लग्जरी स्लीपर, हार्ट-अटैक की आशंका पाली में एक चलती बस में 36 साल के ड्राइवर की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। यह घटना बस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पूरी खबर पढ़िए 2. SMS हॉस्पिटल के डॉक्टर की हार्ट अटैक से मौत:महाराष्ट्र में सेमिनार के दौरान सीने में उठा दर्द; तीन दिन पहले महिला की सर्जरी की थी सीनियर जनरल सर्जन डॉ. बी.एल. यादव की कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई। वे महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में सर्जन की कॉन्फ्रेंस में शामिल होने के लिए गए थे। पूरी खबर पढ़िए
