डूंगरपुर जिले के बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र के ओडा बड़ा गांव में 2 बाइक में टक्कर हो गई। इस हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
बिछीवाड़ा थाने के एएसआई शिशुपाल सिंह ने बताया कि ओडा बड़ा गांव निवासी विकेश खराड़ी ने इस संबंध में पुलिस को रिपोर्ट दी है। बेटे ने दर्ज कराई रिपोर्ट
रिपोर्ट के अनुसार विकेश के पिता नारायण खराड़ी अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। जब वे ओडा बड़ा में रमेश खटीक की दुकान के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही एक अन्य बाइक सवार ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी। जिला अस्पताल में मृत घोषित किया
टक्कर इतनी भीषण थी कि नारायण खराड़ी सड़क पर गिर पड़े और उन्हें गंभीर चोटें आईं। घटना के तुरंत बाद उन्हें 108 एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल डूंगरपुर ले जाया गया।
अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद नारायण खराड़ी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया, जहां पोस्टमॉर्टम के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
