प्रतापगढ़ में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) का नगर अभ्यास वर्ग राजकीय स्नातकोत्तर कॉलेज में संपन्न हुआ। इस अवसर पर एबीवीपी की नई नगर कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें नितेश भंडारी को नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया। अभ्यास वर्ग में अभाविप चित्तौड़ विभाग के विभाग प्रमुख आलोक सिंह राठौड़ और विभाग संयोजक कमल प्रजापत ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने संगठन के उद्देश्यों और कार्यप्रणाली पर प्रकाश डाला। विभाग प्रमुख आलोक सिंह राठौड़ ने अपने संबोधन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के समृद्ध इतिहास, पुराने कार्यकर्ताओं के संघर्ष और संगठन की विचार पद्धति व संरचना के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने ये भी समझाया कि विद्यार्थी परिषद छात्रों के हितों के साथ-साथ पर्यावरण और समाज में ‘पंच परिवर्तन’ के लिए कैसे कार्य कर रहा है। विभाग संयोजक कमल प्रजापत ने कॉलेज और अन्य शिक्षण संस्थानों में छात्रों के सामने आने वाली समस्याओं के समाधान पर जानकारी दी। वहीं, जिला संयोजक विशाल डांगी ने कार्यकर्ताओं को अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए छात्रों की समस्याओं के लिए सदैव तत्पर रहने के लिए प्रेरित किया। जिला प्रमुख महेंद्र शर्मा ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की। इसमें नितेश भंडारी को नगर अध्यक्ष, सुदर्शन शर्मा को नगर मंत्री, प्रीतम सिंह, हर्ष प्रजापत और अनामिका कुंवर को नगर सह-मंत्री बनाया गया। अभिमन्यु परमार को SFS संयोजक, जबकि कुणाल त्रिवेदी, तनिष्क बैरागी, राहुल प्रजापत और चंद्रशेखर माली को SFS सह-संयोजक नियुक्त किया गया। ऋतिक मोगिया SFD संयोजक और आशुतोष सालवी, शुभम गुर्जर, पवन गुर्जर SFD सह-संयोजक बने। वैभव वैष्णव विद्यालय संयोजक, दक्ष साहू और युवराज विद्यालय सह-संयोजक, शुभम सेन खेल संयोजक, पृथ्वी देवड़ा, जयंत गंधर्व और अनिकेत शर्मा सह-संयोजक चुने गए। अक्षत शर्मा कलामंच संयोजक, भवेश सुधार, कार्तिक शर्मा और पूनम कुमावत कलामंच सह-संयोजक, आनंद रैदास सोशल मीडिया संयोजक, हर्ष सेठिया और पार्थ पालीवाल सह-संयोजक बनाए गए। दिव्यांशु सोलंकी, हर्षित शर्मा, कपिल मेनारिया, कार्तिक आंजना, तेजस और राज मेघवाल को नगर कार्यकारिणी सदस्य घोषित किया गया। इस अवसर पर प्रांत कार्यसमिति सदस्य दीपशिखा कुमावत, अरनोद नगर अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य प्रशांत खत्री, विभाग समिति सदस्य कुणाल चौधरी, इकाई सचिव रवि मीणा, सह सचिव श्यामा मीणा, निलेश सुथार, अंकित साहू सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
