अमृतसर के तहसील पूरे इलाके में पुरानी रंजिश के चलते 13 और 14 मई की मध्यरात्रि को एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि हमलावरों ने युवक को गोली मारने के बाद उसके शव को स्कूटी पर रखा और अपने घर के बाहर फेंक दिया। इसके बाद आरोपियों ने पुलिस को शिकायत दी कि मृतक ने उनके घर पर हमला किया था। मृतक की अभी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने हत्या का मामला किया दर्ज सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें आरोपी शव को स्कूटी पर ले जाते दिखाई दिए। फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया। घटना के बाद आरोपी फरार घटना के बाद आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। इलाके में घटना को लेकर तनाव का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
