अजमेर जिले के किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के लिए समर्थन मूल्य पर 6 जगहों पर खरीद के लिए 15 मार्च से रजिस्ट्रेशन शुरू होगा। इन केन्द्रों पर 25 मार्च से 23 जून तक 90 दिनों की अवधि तक खरीद की जाएगी। केन्द्र सरकार द्वारा चने का समर्थन मूल्य 5875 रुपए एवं सरसों का समर्थन मूल्य 6200 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। अजमेर, पीसांगन, अराई, नसीराबाद में एक-एक और सरवाड़ में दो केन्द्र बनाए गए है। दलहन-तिलहन की खरीद के लिए विभिन्न खरीद केंद्र स्थापित सहकारी समितियां के उप रजिस्ट्रार राजीव कजोट ने बताया कि जिले में दलहन-तिलहन की खरीद के लिए विभिन्न खरीद केंद्र स्थापित किए गए है। यहां किसानों से निर्धारित समर्थन मूल्य पर खरीद की जाएगी। जिले में समर्थन मूल्य पर दलहन-तिलहन खरीद के लिए 6 केन्द्र अजमेर क्रय-विक्रय सहकारी समिति अजमेर एवं उप केन्द्र क्रय-विक्रय सहकारी समिति पीसांगन, अरांई क्रय-विक्रय सहकारी समिति, सरवाड़ क्रय विक्रय सहकारी समिति, केकड़ी क्रय-विक्रय सहकारी समिति, नसीराबाद क्रय विक्रय सहकारी समिति, सरवाड़ क्रय विक्रय सहकारी समिति है। MSP दरें और खरीद लक्ष्य भारत सरकार ने इस साल सरसों का न्यूनतम समर्थन मूल्य 6,200 रुपए प्रति क्विंटल और चना का 5,875 रुपए प्रति क्विंटल तय किया है। राज्य में सरसों की 13.78 लाख मीट्रिक टन और चना की 5.53 लाख मीट्रिक टन खरीद की सीमा निर्धारित की गई है। एजेंसियां करेंगी खरीद ऐसे कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन किसानों को दी सलाह ………. पढें ये खबर भी… अजमेर की मोइनिया इस्लामिया स्कूल का नाम बदला: विधानसभा अध्यक्ष ने किया शिलालेख का लोकार्पण, अंजुमन कमेटी जता चुकी है विरोध अजमेर की मोइनिया इस्लामिया स्कूल की नाम पटि्टका बदल दी गई है। गुरुवार को इसका लोकार्पण विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने किया। अब इसका नाम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय स्टेशन रोड अजमेर हो गया है। पूरी खबर पढें

You missed