नगरीय निकाय चुनाव में अजमेर जिले के मतदाताओं की बारी कल यानी बुधवार को है। जिले में पहले चरण के तहत नगर पालिका केकड़ी, सरवाड़, नसीराबाद, टांटोटी, सावर, पीसांगन में 9 सितंबर को मतदान होगा। इन निकायों में मतदाता सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक अपने वार्ड के प्रत्याशी के लिए वोट डाल सकेंगे। पहले चरण में कल होने वाले चुनाव में इन 6 निकायों में 86 हजार 13 मतदाता हैं, जो 471 प्रत्याशी की किस्मत तय करेंगे। सबसे ज्यादा प्रत्याशी 131 पीसांगन नगर पालिका में हैं। वोटिंग के लिए सरकारी कार्यालयों में अवकाश रहेगा। जिले के बाकी निकाय अजमेर, पुष्कर, किशनगढ़ निकायों में 11 सितंबर को मतदान होगा। सभी निकायों की मतगणना 14 सितंबर को होगी। यहां करें शिकायत
अजमेर नगरीय निकाय क्षेत्र के लिए आमजन शिकायत के लिए चुनाव पर्यवेक्षक महावीर प्रसाद मीणा आईएएस से दूरभाष नंबर 0145-2990041 पर सम्पर्क कर सकते हैं। इनसे सर्किट हाउस अजमेर के कमरा नंबर 6 में प्रातः 10 से 12 बजे तक मिला जा सकता है। जानिए-अजमेर जिले के 9 निकाय के बारे में… अब जानिए किन दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर…. भाजपा में इनकी प्रतिष्ठा दांव पर… रामस्वरूप लाबा (भाजपा)- नसीराबाद से विधायक है और यहां भाजपा के ज्यादा से ज्यादा प्रत्याशी जिताने के लिए प्रयासरत है। शत्रुुघ्न गौतम (भाजपा)- वर्तमान में केकड़ी से विधायक है। इनके केकड़ी, सरवाड़, सावर में चुनाव है। यहां बोर्ड बनाना प्रतिष्ठा का सवाल है। कांग्रेस में इनकी प्रतिष्ठा दांव पर… विकास चौधरी (कांग्रेस)- कांग्रेस के देहात जिलाध्यक्ष है और किशनगढ़ से विधायक। जिले के नगर निकायों में कांग्रेस का बोर्ड बनाने का दबाव है। रघु शर्मा (कांग्रेस) -पूर्व विधायक व मंत्री रह चुके है। इनके केकड़ी, सरवाड़, सावर में चुनाव है। यहां बोर्ड बनाना प्रतिष्ठा का सवाल है। बारिश की संभावना कम मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार 14 सितंबर तक जिले में बारिश की गतिविधियां कम रहने के आसार हैं। अधिकांश दिनों में मौसम शुष्क रह सकता है। आसमान में बादल छाए रहने की संभावना रहेगी, लेकिन व्यापक स्तर पर बारिश होने के आसार कम हैं। ऐसे में उमस और गर्मी का असर बना रह सकता है। करीब 3 हजार कार्मिक लगाए 6 निकायों के 150 वार्डों में मतदान होगा। इसके लिए 153 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। चुनावी व्यवस्था में करीब 1500 कर्मचारी-अधिकारी जुटे है। साथ ही सुरक्षा के लिए करीब डेढ़ हजार पुलिसकर्मी लगाए है। अजमेर में 187 संवेदनशील व क्रिटिकल बूथ बनाए गए है। इसमें 157 लोकेशन है। ……….. पढें ये खबरें भी…. अजमेर के सबसे हॉट वार्ड-4 का चुनावी गणित दिलचस्प:पूर्व मेयर की पत्नी को कांग्रेस का समर्थन, दो निर्दलीय और भाजपा प्रत्याशी में त्रिकोणीय मुकाबला अजमेर के सबसे हॉट माने जा रहे वार्ड-4 में निकाय चुनाव का मुकाबला दिलचस्प हो गया है। वार्ड में जलभराव और सफाई स्थानीय मतदाताओं के प्रमुख मुद्दे बने हुए हैं। (पूरी खबर पढें) Topics: राजस्थान निकाय चुनाव
