झालावाड़ स्थित लेडी अंसुइया सिंघानिया एजुकेशन अकादमी में भारतीय डाक विभाग की ‘ढाई आखर राष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता’ हुई। इसमें करीब 120 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का विषय ‘मातृभूमि को पत्र – प्रकृति की रक्षा करने का मेरा संकल्प’ था। विद्यार्थियों ने पत्रों में पेड़-पौधों की रक्षा, जल संरक्षण और पर्यावरण बचाने की जिम्मेदारी पर लिखा। उन्होंने देश के प्रति अपने कर्तव्यों को भी पत्रों के जरिए बताया।
कार्यक्रम में डाक विभाग की गतिविधियों और कामकाज की जानकारी देने के लिए क्विज भी हुई। सही जवाब देने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार दिए गए। सहायक अधीक्षक डाकघर अरुण कुमार सिहाग ने विद्यार्थियों को पत्र लेखन की परंपरा और भारतीय डाक विभाग की भूमिका के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि पत्र विचारों के साथ भावनाओं और सामाजिक जिम्मेदारियों को भी व्यक्त करने का जरिया है।
उन्होंने विद्यार्थियों से पौधे लगाने, जल बचाने और पर्यावरण को स्वच्छ व सुरक्षित रखने में भागीदारी करने को कहा। आयोजन में प्रिंसिपल शालिनी पारीक ने सहयोग किया।