डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने जयपुर के वार्ड 18 से भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमावत के समर्थन में रोडशो किया। इस दौरान डिप्टी सीएम कार्यकर्ताओं के साथ एक बार स्कूटी पर एक बार मोटरसाइकिल पर बैठीं। जालोर जिले के सांचौर के वार्ड 1 से कांग्रेस प्रत्याशी पार्वती देवी के पक्ष में प्रचार करने पर उनके पति रामचंद्र जाखड़ को शिक्षा विभाग ने सस्पेंड कर दिया है। हनुमानगढ़ की भादरा नगर पालिका के वार्ड 31 में मंगलवार को भाजपा प्रत्याशी मांगीलाल गोयल पर घर-घर जाकर मिठाई बांटने का आरोप लगाया। इस पर कांग्रेस प्रत्याशी अजय ढील ने आपत्ति जताई, जिसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। मौके पर पहुंचे डीएसपी कुलदीप चारण ने बताया- पुलिस ने दो लोगों के पास मौजूद मिठाई के डिब्बे चैक किए, उनमें कोई पैसा नहीं मिला। मौके पर लोगों ने कुछ वीडियो भी दिखाए हैं, जिनकी जांच की जाएगी। इधर, अजमेर में कांग्रेस ने 3 पूर्व पार्षद, ब्लॉक अध्यक्ष, डीसीसी सचिव, यूथ कांग्रेस की प्रदेश सचिव तिपाशा खींची समेत 44 नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निकाल दिया। इधर, सीएम भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को पाली के बाद कोटा में रोड शो किया। कोटा में सीएम ओपन जीप से 50 मिनट में 3 किलोमीटर चले। उन्होंने कहा- कोटा की जनता ट्रिपल इंजन सरकार बनाएगी। ट्रिपल इंजन सरकार से विकास बढ़ेगा। पहले देखिए- निकाय चुनाव से जुड़ी PHOTOS… निकाय चुनाव से जुड़े बड़े अपडेट्स… सिर पर चप्पल रखकर किया प्रचार: भरतपुर की बयाना नगरपालिका में वार्ड 15 से निर्दलीय प्रत्याशी प्रदीप कुमार शर्मा ने थाली में फूलों के साथ चप्पलें सजाईं। फिर उसे सिर पर रखकर वार्ड की गलियों में घूमे। जयपुर के वार्ड 27 से बीजेपी प्रत्याशी शंकर यादव ने एक दुकान पर खुद जूस निकालकर लोगों को पिलाया। पूर्व मंत्री का अमर्यादित बयान: दौसा जिले की लालसोट नगर परिषद में चुनाव प्रचार के दौरान पूर्व मंत्री परसादी लाल मीणा ने वार्ड 34 से बीजेपी प्रत्याशी मीनू किन्नर को लेकर अमर्यादित बयान दिया है। उन्होंने कहा- वार्ड 34 में इन्हें (बीजेपी) कोई प्रत्याशी नहीं मिला तो एक किन्नर जी को ले आए। उनका काम तो सेवा करना है। लोगों को आशीर्वाद देना है। उसको ही टिकट दे दिया। बीजेपी ने पूर्व मेयर सहित 41 कार्यकर्ताओं को निकाला: बीजेपी ने पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे और निर्दलीय कैंडिडेट के समर्थन में प्रचार कर रहे 41 कार्यकर्ताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया। इनमें अजमेर के पूर्व मेयर धर्मेंद्र गहलोत सहित प्रदेशभर में पूर्व पार्षद, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष और अन्य कार्यकर्ता शामिल हैं। … यह खबर भी पढ़ें… जयपुर-अलवर में ट्रेंड बदलने की संभावना कम, भरतपुर चौंकाएगा:भाजपा को सत्ता में होने का फायदा, जेन-जी और यूजीसी मुद्दे को भुनाना चाहेगी कांग्रेस मदन राठौड़ बोले-कार्यकर्ता के लिए सीएम मेहनत क्यों नहीं करेंगे:गहलोत ने बीजेपी के रोड शो पर उठाया था सवाल; राज्यवर्द्धन बोले-सड़कों पर गड्ढे कांग्रेस की देन … पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
